फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly budget session starts from today

Rajasthan: विधानसभा बजट सत्र आज से शुरू, आठ फरवरी को बजट पेश करेगी गहलोत सरकार

Mon, 23 Jan 2023 11:31 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 23 Jan 2023 11:31 AM IST
सार

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल कलराज मिश्र के अभिभाषण से सुबह 11 बजे होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आठ फरवरी को बजट पेश करेंगे, लेकिन कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा प्रकरण पर सदन में हंगामा हो सकता है।

विज्ञापन
Rajasthan assembly budget session starts from today
राजस्थान विधानसभा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के मामले पर निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा के विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर सूबे की सियासत गर्माएगी। आज राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे राजपाल कलराज मिश्र के अभिभाषण से होगी। पहले दिन अभिभाषण और शोकाभिव्यक्ति प्रस्ताव के बाद सदन की बैठक 24 जनवरी सुबह 11 बजे तक स्थगित होगी, लेकिन निर्दलीय विधायक और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने 24 जनवरी को उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की परमिशन विधानसभा से मांगी है। इस मुद्दे पर बड़ा सियासी हंगामा मच सकता है। 

विज्ञापन


सरदारशहर से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक अनिल शर्मा का शपथ ग्रहण होगा
राजस्थान की 15 विधानसभा के आठवें सत्र के पहले दिन चूरू के सरदारशहर से नवनिर्वाचित विधायक अनिल शर्मा का शपथ ग्रहण होगा। साथ ही चार दिवंगत जनप्रतिनिधियों और जोधपुर में सिलेंडर फटने के कारण मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सोमवार को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में विधानसभा बजट सत्र की आगामी दिनों की कार्यवाही भी तय की जाएगी। 
विज्ञापन


राज्यपाल के अभिभाषण के बाद यह रहेगी विधानसभा सदन की कार्यवाही
राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर शर्मा राज्यपाल से अनुमति प्राप्त हो चुके बीते सत्र में पारित विधेयकों की जानकारी सदन को देंगे। इसके बाद सरदारशहर से विधायक रहे भंवरलाल शर्मा, बिहार और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे केशरी नाथ त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार भारतीय के निधन और जोधपुर में गैस सिलेंडर फटने के कारण मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। फिर सदन की बैठक 24 जनवरी की सुबह 11 बजे तक स्थगित की जा सकती है। समय तय कर बिजनेस एडवाइजरी कमिटी के बैठक भी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed