फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Ashok gehlot government tightens rules announces penalty to control COVID-19

फैसला: राजस्थान में कोरोना नियम तोड़े तो लगेगा 10 हजार का जुर्माना, गहलोत सरकार ने बढ़ाई सख्ती

Fri, 07 Jan 2022 09:58 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: कुमार संभव Updated Fri, 07 Jan 2022 09:58 PM IST
सार

मास्क न पहनने और सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखने को भी कोविड अनुरूप व्यवहार का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसी स्थिति में भी संबंधित शख्स पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan Ashok gehlot government tightens rules announces penalty to control COVID-19
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने सख्त फैसला लिया है। इसके तहत राज्य सरकार ने एलान किया कि अगर कोई भी शख्स कोरोना नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। 

विज्ञापन

सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश

राज्य के गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, किसी भी निजी या सार्वजनिक कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोगों के जुटने को लेकर अथॉरिटी को बताया होगा और आयोजन से पहले ही इजाजत लेनी होगी। इन कार्यक्रमों में शादियों, रैलियों आदि को रखा गया है। 

विज्ञापन

माननी होंगी ये शर्तें

सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, इवेंट ऑर्गनाइजर्स को किसी भी कार्यक्रम के लिए सरकार के पोर्टल http://covidinfo.rajasthan.gov.in या हेल्पलाइन नंबर 181 पर इजाजत के लिए आवेदन करना होगा। ऐसा न करने पर संबंधित व्यक्ति पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नियमों के उल्लंघन पर भी जुर्माना

इसके अलावा मास्क न पहनने और सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखने को भी कोविड अनुरूप व्यवहार का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसी स्थिति में भी संबंधित शख्स पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। गौरतलब है कि गहलोत सरकार पहले ही निर्देश जारी कर चुकी है कि सिर्फ उन्हीं लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर जाने की इजाजत मिलेगी, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा रखी हैं।

केंद्र से की सभी को बूस्टर डोज लगवाने की अपील

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह उन सभी लोगों को बूस्टर डोज लगाने की अनुमति दे, जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। चाहे वे किसी भी आयु वर्ग के क्यों न हों। उन्होंने कहा कि कई देशों में सभी उम्र के बच्चों को भी कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। ऐसे में भारत में भी इसकी अनुमति जारी की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed