फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Ashok gehlot attacks bjp says do your work farm loan waiver

राजस्थान: 'कर्जमाफी पर कांग्रेस सरकार करेगी अपना काम, भाजपा निभाए अपनी भूमिका'

Sun, 16 Dec 2018 01:12 PM IST
अमर शर्मा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 16 Dec 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: Ashok gehlot attacks bjp says do your work farm loan waiver
ashok-gehlot
राजस्थान में नई सरकार के गठन को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को शपथ लेंगे। सरकार के गठन से पहले ही सत्ता पक्ष कांग्रेस और विपक्ष की भूमिका में आ चुकी भाजपा के बीच बयानों के तीर भी चलने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस ने चुनावों में किसानों के कर्जमाफी का वादा किया था, नया बयानों का यह बवंडर भी इसी को लेकर उठा है। 
विज्ञापन


भाजपा पर पलटवार करते हुए नवनियुक्त मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्जमाफी को लेकर अपना काम करेगी। भाजपा को अपना काम करना चाहिए, अगर वो अपना काम नहीं करेंगे तो जनता उनसे सवाल करेगी। उनका दायित्व अब वही है जो पिछली बार हमारा था। हमने अपनी भूमिका निभाई, अब भाजपा की बारी है।
विज्ञापन


 


जानकारों के मुताबिक राजस्थान पहले से ही 3 लाख 82 हजार करोड़ रूपए के कर्ज से जूझ रहा है। किसानों की कर्ज माफी के बाद यह करीब 5 लाख करोड़ रूपए का कर्जा हो जाएगा। माना जा रहा है कि कैबिनेट की पहली बैठक में ही कर्ज माफी को लेकर फैसला हो सकता है। हालांकि इससे पहले उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भाजपा किसानों की कर्जमाफी का वादा कर सत्ता में आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed