{"_id":"5da58fe38ebc3e01376aa642","slug":"rajasthan-alwar-serves-devotees-after-mixing-opium-in-tea-14-unconscious-after-drinking","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: चाय में अफीम मिला कर श्रद्धालुओं को परोसी, पीने के बाद 14 हुए बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: चाय में अफीम मिला कर श्रद्धालुओं को परोसी, पीने के बाद 14 हुए बेहोश
Tue, 15 Oct 2019 02:55 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 15 Oct 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
राजस्थान में अलवर जिले के भिवाडी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात चाय पीने के बाद कुछ महिलाओं समेत 14 लोग बेहोश हो गए जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
अलवर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओमप्रकाश मीणा ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात बाबा मोहनदास के मेले में आए 15 श्रृद्धालुओं ने एक रेहड़ी पर चाय पी थी। इसके बाद उन्होंने बेहोशी महसूस होने की शिकायत की।
विज्ञापन
जिसके बाद इन लोगों को भिवाड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया। वहीं, बेहोशी की शिकायत करने वाले आठ लोगों को बाहर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
मीणा ने बताया कि चाय में संभवत: अफीम मिली होने के कारण श्रृद्धालुओं को नशा हो गया था जिसकी जांच की जा रही है। चाय के नमूने को फोरेंसिक जांच के लिये भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि मेले में राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।