फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan After molesting Dalit woman in Nagaur accused put bottle in private part

राजस्थान: नागौर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वारदात के बाद आरोपियों ने प्राइवेट पार्ट में डाल दी बोतल

Tue, 26 Jan 2021 06:39 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 26 Jan 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan After molesting Dalit woman in Nagaur accused put bottle in private part
राजस्थान के नागौर में महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के नागौर में महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी। हैरत की बात यह है कि इतनी दरिंदगी होने के बाद भी पुलिस ने इंसानियत नहीं दिखाई। उन्होंने पहले तो वारदात की रिपोर्ट दर्ज करने से ही टालामटोली की। हालांकि, आला अधिकारियों के दखल के बाद केस दर्ज किया गया। फिलहाल, आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

19 जनवरी को हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात 19 जनवरी 2021 की है। उस दौरान महिला पड़ोस के खेत में बने एक मकान में गई थी। उसे वहां से मट्ठा यानी छाछ लेना था। बताया जा रहा है कि उस वक्त पास के खेतों में काम कर रहे तीन युवकों ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारी-बारी से किया दुष्कर्म

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पीड़िता को खेत में घसीटकर ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला मदद के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। इसके बाद उन्होंने महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी।

विज्ञापन

जान से मारने की भी दी धमकी

पीड़िता का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही, कहा कि अगर किसी को कुछ भी बताया तो उसे बर्बाद कर देंगे। बता दें कि आरोपियों की धमकी से पीड़िता के परिजन दहशत में हैं।

पुलिस ने बरती लापरवाही

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने भी लापरवाही दिखाई। पीड़ित परिवार का एक सदस्य किसी तरह हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस केस दर्ज करने में टालामटोली करने लगी। पूर्व थाना प्रभारी ने अपना तबादला होने की जानकारी दी। वहीं, नए थाना प्रभारी ने भी कोई सुनवाई नहीं की। जब मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिसकर्मी हरकत में आ गए और उन्होंने आननफानन में केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed