फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Acid attack on two girls in Jaipur

Rajasthan: जयपुर में दो जगह दो छात्राओं पर तेजाब फेंका, एक ही बाइक सवार ने की वारदात, लड़कियां ने कही यह बात

Sat, 01 Oct 2022 08:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 01 Oct 2022 08:25 PM IST
सार

Rajasthan: पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियां आरोपी को नहीं जानती है। उनकी किसी ऐसे लड़के से भी पहचान नहीं है जो उन पर तेजाब फेंक दे। आरोपी ने दोनों लड़कियों पर किस तरह का एसिड फेंका है इसकी जांच कराई जा ही है।  

विज्ञापन
Rajasthan Acid attack on two girls in Jaipur
एसिड अटैक

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में दो लड़कियों पर बाइक सवार युवक ने तेजाब फेंक दिया। दोनों लड़कियां कोचिंग जा रहीं थीं। इस दौरान आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। चौकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने दोनों छात्राओं पर अलग-अलग हमला किया है। दोनों हमलों के बीच की दूरी करीब दो किमी थी। राहत की बात यह है कि तेजाब पूरी तरह से छात्राओं पर नहीं गिरा, इससे दोनों मामूली झुलसी हैं। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस हमलाव की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को सांगानेर सदर थाने क्षेत्र के सवारिया रोड पर 19 साल की छात्रा पैदल कोचिंग जा रही थी। पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने उस पर तेजाब फेंका और भाग गया। तेजाब लड़की के कंधे पर गिरा, जिससे वह झुलस गई। दूसरी वारदात सावरिया रोड से दो किमी की दूरी पर हुई। 22 साल की एक युवती लाइब्रेरी जा रही थी, इस दौरान श्मशान के पास बाइक सवार ने उस पर तेजाब फेंक दिया। युवती की पीठ पर तेजाब गिरने से वह झुलस गई। दोनों लड़कियों को सड़क पर रोता और चिल्लाता देख, लोगों ने उन्हें अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियां आरोपी को नहीं जानती है। उनकी किसी ऐसे लड़के से भी पहचान नहीं है जो उन पर तेजाब फेंक दे। आरोपी ने दोनों लड़कियों पर किस तरह का एसिड फेंका है इसकी जांच कराई जा ही है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश भी कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed