{"_id":"60e0c3658ebc3ec75a7ad318","slug":"rajasthan-a-woman-constable-who-has-been-jailed-for-blackmailing-accuses-dsp-of-sexual-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: ब्लैकमेल करने के आरोप में जेल जा चुकी महिला कांस्टेबल ने डीएसपी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: ब्लैकमेल करने के आरोप में जेल जा चुकी महिला कांस्टेबल ने डीएसपी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
Sun, 04 Jul 2021 01:37 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:37 AM IST
सार
- एसीपी, शास्त्री नगर अतुल शाहू ने बताया कि पुलिस अधिकारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह फिलहाल हिंडोली (बूंदी) के सर्किल अधिकारी हैं।
विज्ञापन
Sexual Assault
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की एक महिला हेड कांस्टेबल ने एक डीएसपी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला पुलिसकर्मी हाल ही में जमानत पर रिहा हुई है। उसने जयपुर के शास्त्री नगर थाने में डीएसपी के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया कि 2019 में उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
एसीपी, शास्त्री नगर अतुल शाहू ने बताया कि पुलिस अधिकारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह फिलहाल हिंडोली (बूंदी) के सर्किल अधिकारी हैं। गौरतलब है कि इससे पहले श्याम सुंदर बिश्नोई ने हेड कांस्टेबल पर ब्लैकमेल करने और जबरन वसूली का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
बिश्नोई का आरोप था कि उन्होंने महिला को 5.50 लाख दिए मगर उसने धमकी दी कि यदि उसे 50 लाख नहीं मिले तो वह उनके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाएगी। उसके बाद ही महिला पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया था। बिश्नोई की महिला कांस्टेबल से मुलाकात 2019 में राजस्थान पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान हुई थी।
विज्ञापन