{"_id":"65be17537cea838a620a4606","slug":"rajasthan-9th-class-student-committed-suicide-by-hanging-herself-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नौवीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छेड़छाड़ से परेशान होकर उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नौवीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छेड़छाड़ से परेशान होकर उठाया कदम
Sat, 03 Feb 2024 04:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:07 PM IST
सार
राजस्थान के बूंदी जिले में छेड़छाड़ से परेशान नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बूंदी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा ने आत्महत्या कर लिया।बताया जा रहा है कि छात्रा के घर के पास रहने वाला एक युवक छेड़छाड़ करता था। इसी बात से परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या कर लिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 14 साल की छात्रा नौवीं क्लास में पढ़ती थी। छात्रा के परिजनों का कहना है कि उनके पड़ोस में रहने वाला युवक बेटी को परेशान करता था। वह लगातार छेड़छाड़ कर रहा था, जिसकी वजह से छात्रा टेंशन में आ गई। वह युवक की हरकत को सहन नहीं कर सकी। इसी वजह से छात्रा अपने कमरे में गई और रूम अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
परिजनों ने जब देखा तो घर में चीख पुकार मच गई। तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तालेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 14 वर्षीय बालिका को पंखे से नीचे उतारा। इसके बाद तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल बोर्ड से बालिका के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
घटना को लेकर जांच अधिकारी राम सिंह ने कहा, मामले में छात्रा के पिता ने शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि युवक लगातार बेटी से छेड़छाड़ कर रहा था। इसी से परेशान होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।