फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: 7 children died in 12 days

अशुद्ध पेयजल, भोजन की कमी से 7 बच्चों की मौत, चार की हालत बिगड़ी

Fri, 29 Apr 2016 06:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Apr 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: 7 children died in 12 days

राजस्‍थान के कई इलाकों में पानी की कमी के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। जयपुर के सरकारी अस्पताल में ऐसे कई बच्चों को भर्ती कराया गया है जो अशुद्ध पेयजल और भोजन की कमी के कारण गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। जानकारी के अनुसार पिछले 12 दिनों में सात बच्चे इन बीमारियों की वजह से दम तोड़ चुके हैं, जबकि कई की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


जयपुर के गर्वनमेंट हॉस्पिटल के अधीक्षक डा. अशोक गुप्ता के अनुसार आईसीयू में भर्ती कुछ बच्चों के लिए अगले 48 घंटे काफी संवेदनशील हैं। दूषित पेयजल और भोजन की कमी के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कम हो गई है और इन्हें संक्रमण हो गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयपुर के नजदीकी इलाकों में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है, जिसके चलते लोगों को दूषित पानी से ही काम चलाना पड़ रहा है। इसकी वजह से उन्हें विभिन्न बीमारियों ने भी घेर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूषित पेजयल के कारण बच्चों को संक्रमण और मानसिक समस्याएं भी हो गई हैं। इसी के चलते एक पखवाड़े में सात बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्चों की अकाल मौत से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।

बच्चों की मौत का मामला गरमाया

Rajasthan: 7 children died in 12 days

जयपुर के नजदीक जामडोली स्थित विमंदित बच्चों के गृह में पिछले 10 दिनों में कथित दूषित भोजन और पानी से 12 बच्चों की मौत हो जाने का मामला गर्मा गया है। यह मामला अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट मौके पर पहुंचे। अस्पताल में नौ बच्चे अब तक भर्ती हैं, जिनमें से तीन बच्चे आईसीयू में हैं।

जानकारी के मुताबिक यहां 10 दिनों में 12 विमंदित बच्चों की मौत हुई है। बच्चों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उन्हें बच्चों की बीमारी के बारे में नहीं बताया गया। बस बच्चों के मरने की सूचना दी। जलदाय विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची गई। टीम बच्चों को दिए जाने वाले पानी व भोजन के सैंपलों लेकर जांच के लिए भिजवा दिए हैं।

पिछले 10 दिनों से जारी बच्चों की मौत के इस मामले ने अब राजनीतिक रूप भी ले लिया है। सचिन पायलट ने सरकार पर लापरवाही और उदासीनता का आरोप जड़ा है। इधर, चतुर्वेदी ने आरोपों को लेकर बचाव किया। मामले के तहत 16 अप्रेल से बच्चे उल्टी-दस्त से बीमार होना शुरू हो गए थे। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में जेकेलोन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed