फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: 5 year old innocent death due to lack of water in Jalore elderly grandmother faints Prakash Javadekar Sonia Gandhi Gehlot government

प्यास ने छीनी सांस: 45 डिग्री पारे में 20 किमी पैदल चली 5 साल की बच्ची, राजस्थान में पानी पर सियासत शुरू

Tue, 08 Jun 2021 12:23 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 08 Jun 2021 12:23 PM IST
सार

राजस्थान के जालोर में पानी न मिलने से 5 साल की एक मासूम बच्ची की रेतीले धोरों में प्यास के कारण तड़प-तड़पकर मौत हो गई। इस घटना पर दुख जताते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गहलोत सरकार और कांग्रेस अध्यक्ष को घेरा।
 

विज्ञापन
Rajasthan: 5 year old innocent death due to lack of water in Jalore elderly grandmother faints Prakash Javadekar Sonia Gandhi Gehlot government
जालोर में प्यास से तोड़ा बच्ची ने दम - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान के जालोर जिले में पानी न मिलने से रेतीले धोरों में एक 5 साल की मासूम बच्ची ने प्यास से तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। बच्ची की नानी भी उसके पास ही बेहोश पड़ी मिली। इस घटना के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घटना को शर्मनाक बताते हुए गहलोत सरकार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को घेरा। केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि अब राजस्थान सरकार, सोनिया और राहुल चुप क्यों हैं?

विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला को पानी पिलाकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। मासूम के शव का पोस्टमार्टम करके उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसकी मौत का कारण पानी न मिलना बताया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना जालोर जिले के रानीवाड़ा क्षेत्र के रोड़ा गांव में रविवार को हुई बताई जा रही है। यहां रविवार को दोपहर में करीब 45 डिग्री की तेज धूप में पानी नहीं मिलने की वजह से मासूम बच्ची अंजली ने दम तोड़ दिया। उसकी नानी सुखी देवी बेहोशी की हालत में उसके पास पड़ी मिलीं। स्थानीय लोगों ने जब पुलिस को इसकी सूचना दी तो उसने बुजुर्ग महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल 20 से 25 किमी का सफर किया तय
जानकारी के मुताबिक, सुखी देवी अपनी नातिन अंजलि के साथ सिरोही के पास रायपुर से दोपहर में रानीवाड़ा क्षेत्र के डूंगरी स्थित अपने घर आ रही थीं। कोरोना काल के चलते वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण उन्हें कोई साधन नहीं मिला। इस पर वह अपनी पांच वर्षीय नातिन के साथ पैदल ही अपने गांव चल पड़ीं। करीब 20 से 25 किलोमीटर का सफर तय करने से दोनों बुरी तरह से थक गई थीं।


प्यास से नानी-नातिन बेहाल, मासूम ने तोड़ा दम
इसी दौरान रेतीले धोरों में दोनों प्यास से बेहाल हो गईं। पानी न मिलने से रोड़ा गांव के पास जहां मासूम अंजलि की मौत हो गई। वहीं सुखी देवी बेहोश होकर गिर गईं। कोरोना काल और गर्मी का मौसम होने के कारण काफी देर से कोई उधर से गुजरा भी नहीं तो लोगों को घटना की जानकारी भी नहीं मिल पाई। जब जानकारी मिली तब तक काफी देर हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed