फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan 22 year old youth stabbed to death for Rs 500 in Kota

राजस्थान के कोटा में 500 रुपये के लिए युवक की चाकू मारकर हत्या

Tue, 02 Jul 2019 05:50 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 02 Jul 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan 22 year old youth stabbed to death for Rs 500 in Kota
सांकेतिक तस्वीर
राजस्थान के कोटा जिले में एक 22 वर्षीय युवक की कथित तौर पर महज 500 रुपये की उधारी नहीं चुकाने के लिए चाकू गोदकर हत्या कर दी गई । पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृतक युवक ने करीब एक साल पहले आरोपी से रुपये उधार लिए थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कोटा के सतालखेड़ी गांव के बंटी बैरवा ने झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में दम तोड़ दिया, जहां सोमवार रात तेजधार हथियारों से चार लोगों द्वारा हमला किए जाने के बाद उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


कैथन के एसएचओ मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान रमेश बैरवा और उसके तीन बेटों कालू, गोलू और पंकज के रूप में हुई है।  

पुलिस ने कहा कि पीड़ित और आरोपी एक ही गांव के रहनेवाले हैं।

एसएचओ के मुताबिक पीड़ित ने लगभग डेढ़ साल पहले कालू (20) से 500 रुपये उधार लिए थे। एसएचओ ने कहा कि उसने कथित तौर पर कालू की लगातार मांग के बावजूद पैसे नहीं लौटाए। पीड़ित घरेलू सामान बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात को कालू रात नौ बजे के करीब उसके स्टॉल पर पहुंचा और पैसे वापस मांगे, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई। एसएचओ ने बताय कि कालू के पिता और उनके दो भाई भी इस झगड़े में शामिल हो गए। 


एसएचओ ने कहा हाथापाई के दौरान उन्होंने कथित तौर पर बंटी की पेट में चाकू मारा। बंटी को तुरंत झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed