{"_id":"6164a2928ebc3e05f132c40d","slug":"rajasthan-2194-candidates-filled-nomination-papers-for-alwar-and-dholpur-zilla-parishad-and-panchayat-samiti-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : अलवर-धौलपुर में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए 2194 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : अलवर-धौलपुर में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए 2194 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पत्र
Tue, 12 Oct 2021 02:16 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:16 AM IST
सार
अलवर और धौलपुर जिलों में होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव तीन चरणों में 20, 23 और 26 अक्तूबर को होंगे, जिसमें 244 उम्मीदवार जिला परिषद सीटों के लिए और 1,950 पंचायत समिति सीटों के लिए चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान जिला परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करते हुए उम्मीदवार
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अलवर और धौलपुर जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए कुल 2,194 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
चुनाव तीन चरणों में 20, 23 और 26 अक्तूबर को होंगे, जिसमें 244 उम्मीदवार जिला परिषद सीटों के लिए और 1,950 पंचायत समिति सीटों के लिए चुनाव लड़ेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी चित्रा गुप्ता ने कहा कि नामांकन पत्र भरने का काम 4 अक्तूबर से शुरू हो गया था। 8 अक्तूबर तक, 417 उम्मीदवारों ने जिला परिषद चुनाव और 2,879 पंचायत समिति चुनावों के लिए नामांकन पत्र भरा है।
विज्ञापन
अधिकारी चित्रा गुप्ता ने बताया कि जांच और नामांकन वापस लेने के बाद कुल 2,194 उम्मीदवार मैदान में हैं। दो उम्मीदवारों को निर्विरोध जिला परिषद सदस्य और 13 को पंचायत समिति सदस्य चुना गया है।
विज्ञापन