फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan : 195 children die with AIDS

राजस्थान : नौनिहालों को लील रहा एचआईवी का संक्रमण, 195 बच्चों की मौत

Thu, 19 Jul 2018 03:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jul 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
rajasthan : 195 children die with AIDS

राजस्थान में नौनिहालों को एचआईवी का संक्रमण लील रहा है। गत पांच सालों में यहां 195 बच्चों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में कुल 334 बच्चे इस जानलेवा बीमारी से ग्रसित है। इनको ये बीमारी मां-बाप से ही मिली है। बताया गया है कि उन्हें एड्स था। इनमें से कई तो अनाथ होने के साथ ही इस गंभीर रोग से पीड़ित हैं। हालत ये है कि ये बच्चे कब तक जीएंगे ये डॉक्टर्स भी बताने में असमर्थ है।

विज्ञापन


वर्ष 2012 से अब तक की रिपोर्ट के अनुसार सरकार की ओर से दवाओं की कमी नहीं है, लेकिन पति अपनी पत्नी को ये रोग दे रहा है और उसी दौरान वो गर्भवती होकर जन्मजात बच्चे को यह बीमारी दे रही है। इससे दम्पती खुद तो दुनिया को अलविदा कह दे देते हैं, लेकिन मासूम बच्चे को यह बीमारी दे जाते हैं। ये त्रासदी जोधपुर की ही नहीं पूरे राजस्थान के नौनिहालों की बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
22 हजार एचआईवी पीड़ित
राजस्थान एड्स नियंत्रण सोसायटी के आंकड़े बताते हैं कि जोधपुर संभाग में कुल 22 हजार एचआईवी पीड़ित पाए गए हैं, जिसमें 1450 बच्चे इसकी चपेट में है। जोधपुर जिले की रिपोर्ट बताती है कि यहां कुल 7 हजार लोग एचआईवी से पीड़ित हैं जिसमें से 334 बच्चे शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार जोधपुर में एक सोसायटी ने 60 एचआईवी पीड़ित बच्चों के लिए बोर्डिंग व लॉजिंग की व्यवस्था कर रखी है, जो बिना मां व बाप के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीड़ित ही कर रहे रक्षा
दरअसल, दिनेश जोशी (काल्पनिक नाम) जो गत 20 सालों से खुद एचआईवी ग्रसित है। उन्होंने दवाओं के सहारे पूरा जीवन गुजार दिया। अब वे एचआईवी ग्रस्त नौनिहालों को छात्रावास में रखने, पढ़ाई के लिए स्कूल भेजने ओर उन्हें अनाथ होने का तनिक भी एहसास ना होने देने के लिए सभी सुविधाएं देने को तत्पर रहते हैं। वे सरकार से लड़ाई लड़कर नौनिहालों को जीने की राह दिखाते हैं। उन्हें साहस दिलाते हैं, जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं ताकि इनकी अगली पीढ़ी इस रोग से ग्रस्त ना हो जाए।

 
सुविधाएं प्रदान की जाती हैं- डॉ. आरविंद सिंह
राजस्थान एड्स नियंत्रण सोसायटी, जयपुर के डॉ. आरविंद सिंह मनेरिया का कहना है कि जोधपुर संभाग में 1450 बच्चे व जोधपुर जिले में 60 एचआईवी पीड़ित हैं, जिन्हें समय-समय पर परामर्श व सरकार की ओर से हर तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed