फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan 12th board political science question paper goes viral six question asked on congress

Rajasthan :12वीं बोर्ड के राजनीति विज्ञान के पेपर में कांग्रेस पर छह सवाल पूछने पर बवाल, प्रश्न पत्र हुआ वायरल

Fri, 22 Apr 2022 11:13 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 22 Apr 2022 11:13 AM IST
सार

राजस्थान 12वीं बोर्ड के प्रश्न पत्र में पूछे गए सवाल पर भाजपा ने कटाक्ष किया है। रामलाल शर्मा ने कहा कि पॉलिटिकल साइंस पेपर के आधार पर ही कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan 12th board political science question paper goes viral six question asked on congress
राजस्थान12वीं बोर्ड का प्रश्न पत्र वायरल - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान बोर्ड के 12वीं कक्षा की राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस प्रश्न पत्र में कांग्रेस से जुड़े छह प्रश्न पूछे गए हैं। पेपर में एक सवाल कम्यूनिस्ट पार्टी के विभाजन और एक सवाल बसपा से भी जुड़ा है। सत्ताधारी दल के बारे में इतने सवाल पूछे जाने पर सवाल खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन

बता दें कि 12वीं के पाठ्यक्रम में 'एक दल के प्रभुत्व का दौर और कांग्रेस प्रणाली: चुनौतियां और पुर्नस्थापना' दो टॉपिक्स हैं। हालांकि, प्रश्नपत्र में कांग्रेस पर छह सवाल पूछना लोगों को खटक रहा है। 
विज्ञापन


ये पूछे गए सवाल
  • 1984 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुल कितनी सीटें जीती थी?
  • कांग्रेस की सामाजिक एवं विचारधारात्मक गठबंधन के रूप में संक्षिप्त विवेचना कीजिए।
  • भारत में प्रथम तीन आम चुनावों में किस दल का प्रभुत्व रहा?
  • कांग्रेस ने 1967 का आम चुनाव किन परिस्थितियों में लड़ा व इसका क्या जनादेश मिला? विवेचना कीजिए।
  • आम चुनाव 1971 कांग्रेस की पुर्न स्थापना का चुनाव साबित हुआ। इस कथन की व्याख्या कीजिए।
  • गरीबी हटाओ का नारा किसने दिया था?

प्रश्न पत्र को लेकर बीजेपी के प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने इसको लेकर कांग्रेस को घेरा है। रामलाल शर्मा ने प्रश्न पत्र को तैयार करने वाले को निलंबित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ कांग्रेस ऐसे खिलवाड़ ना करे। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रश्न पत्र के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed