फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Railways develop Rajasthan's Gandhi Nagar railway station as world class facilities

राजस्थान: गांधीनगर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाएगा रेलवे, बदलेगा पूरा स्वरूप

Tue, 14 Dec 2021 03:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Dec 2021 03:14 PM IST
सार

गांधी नगर रेलवे स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों को भी बदला जाएगा। यहां पर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। 

विज्ञापन
Railways develop Rajasthan's Gandhi Nagar railway station as world class facilities
गांधी नगर रेलवे स्टेशन

विस्तार

मध्य प्रदेश के रानी कमलापति स्टेशन के बाद भारतीय रेलवे अब जयपुर मंडल के गांधीनगर स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने जा रहा है। जल्द ही उदयपुर रेलवे स्टेशन को भी पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। पहले रेलवे ने स्टेशन को विकसित करने की जिम्मेदारी पीएसयू इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (आईआरएसडीसी) को दी थी, लेकिन अब आईआरएसडीसी को भंग कर दिया गया है। अब उदयपुर स्टेशन के साथ गांधीनगर स्टेशन को भी विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


वर्ल्ड क्लास होगा स्टेशन 
भारतीय रेलवे ने पिंक सिंटी जयपुर को बड़ी सौगात देते हुए गांधीनगर रेलवे स्टेशन को देश के दूसरे वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। इस स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। उदयपुर स्टेशन का भी जीर्णोधार किया जाएगा। गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर एंट्री व एग्जिट गेट को भी बदला जाएगा। राजस्थान दौरे पर आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे राजस्थान के आठ स्टेशनों का पुनर्विकास करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed