{"_id":"62f2535d2e940b093d4aa6b8","slug":"rahul-gandhi-to-visit-rajasthan-10-august-tijara-jain-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: कल राजस्थान दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, तिजारा के जैन मंदिर जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rahul Gandhi: कल राजस्थान दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, तिजारा के जैन मंदिर जाएंगे
Tue, 09 Aug 2022 06:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 09 Aug 2022 06:00 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल राजस्थान में होंगे। वह यहां तिजारा के जैन मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे हैं। इससे पहले सोमवार को सीएम गहलोत ने भी चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में दर्शन किए थे।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल राजस्थान में होंगे। वह यहां अलवर के तिजारा जैन मंदिर में आएंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इससे पहले प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जैन मंदिर पहुंचे थे।
विज्ञापन
दरअसल, सीएम गहलोत सोमवार को अलवर जिले के तिजारा कस्बे पहुंचे थे। यहां उन्होंने चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में दर्शन किए और फिर आरती में भी शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने शहर के प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की थी। इस दौरान उनके साथ सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली सहित अन्य कांग्रेस नेता और अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन