{"_id":"5b6ed5654f1c1b9e3e8b6824","slug":"rahul-gandhi-slams-pm-narendra-modi-over-rafale-fighter-jet-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":" पिंक सिटी में राहुल का चुनावी बिगुल, बोले आपका नाम अनिल अंबानी नहीं, इसलिए नहीं मिला रोजगार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंक सिटी में राहुल का चुनावी बिगुल, बोले आपका नाम अनिल अंबानी नहीं, इसलिए नहीं मिला रोजगार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 11 Aug 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को जयपुर में रोड शो और सभा कर चुनावी बिगुल बजा दिया। जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो जीएसटी का एक स्लैब होगा और इसमें पेट्रोल-डीजल को भी शामिल किया जाएगा। इससे महंगाई कम होगी।
विज्ञापन
हिलाओं से रेप और उत्पीड़न की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि बेटी बचाओ लेकिन वह यह नहीं बताते कि किससे बचाओ। यूपी में महिला का दुष्कर्म होता है तो भाजपा विधायक शामिल पाया जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेटियों को भाजपा नेताओं से बचाने की जरूरत है।
विज्ञापन
राहुल एयरपोर्ट से रामलीला मैदान तक रोड शो के जरिए पहुंचे। 11 किलोमीटर की यह दूरी करीब तीन घंटे में पूरी की। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत सहित प्रमुख नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
रामलीला मैदान में रैली में राहुल ने कहा कि चुनाव से पहले पैराशूट उम्मीदवार आते हैं और टिकट ले जाते हैं, लेकिन इस बार गारंटी देता हूं कि पैराशूट उम्मीदवार टिकट नहीं ले पाएंगे। ऐसे उम्मीदवार के पैराशूट का धागा काट दूंगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही टिकट मिलेगा, जिससे कार्यकर्ताओं की सरकार बनेगी।
आपका नाम अनिल अंबानी नहीं, इसलिए नहीं मिला रोजगार
राहुल ने कहा कि भाजपा ने बड़े-बड़े जुमलों के साथ सरकार बना ली, लेकिन खाते में 15-15 लाख रुपये नहीं आए। दो करोड़ युवाओं को हर साल नौकरी की बात भी हवा हवाई साबित हुई। चीन में हर 24 घंटे 50 हजार युवाओं को काम मिलता है, लेकिन यहां 24 घंटे में 450 को ही रोजगार मिला है जबकि चीन से ज्यादा मेहनती व कर्मठ लोग यहां हैं। उन्होंने तंज कसा कि आपका नाम अनिल अंबानी नहीं है, इसलिए आपको रोजगार नहीं मिला।
किसानों के मुद्दे को लेकर केवल एक बार गया मोदी के ऑफिस
उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी के ऑफिस में केवल एक बार गए हैं, वह भी किसानों का मुद्दा लेकर, उनका कर्ज माफ करवाने के लिए। लेकिन उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। किसान रोता है लेकिन प्रधानमंत्री चुप रहते हैं। पिछले चार साल से किसान आत्महत्या करता आ रहा है, उसका कर्ज माफ नहीं कर रहे हैं जबकि दो साल में 15 उद्योगपतियों का 2.20 लाख करोड़ का कर्जा माफ कर दिया।
राहुल ने गोविंददेव जी के किए दर्शन
राहुल गांधी ने सभा के बाद विश्वविख्यात गोविंद देव जी के मंदिर में भगवान के दर्शन किए। यहां उन्होंने विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर परिणाम की कामना की।