{"_id":"7d00ef7e-bd4a-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-gandhi-reached-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी को मजबूत करने राहुल पहुंचे राजस्थान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी को मजबूत करने राहुल पहुंचे राजस्थान
जयपुर
Updated Wed, 15 May 2013 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर आज सुबह बीकानेर पहुंचे। राहुल के बीकानेर पहुंचने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर राहुल के स्वागत को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुकुल वासनिक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान और अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
राहुल गांधी पैराडाइज में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों एवं नेताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। वह तीन सत्र में कांग्रेसजनों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस की मजबूती पर चर्चा
राहुल गांधी बीकानेर में 15 जिलों के कांग्रेस संगठन की मजबूती एवं अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे।
इस दौरान उनके साथ राज्य के जोधपुर, नागौर, पाली, जैसलमेर, बाडमेर, श्रीगंगानगर, और चुर सहित 15 जिलों के नेता संवाद में भाग लेंगे।
डॉ. चन्द्रभान के अनुसार कांग्रेसियों का गांधी के साथ शाम पांच बजे तक संवाद चलेगा तथा इसके बाद वह जयपुर जाएंगे।
जयपुर में राहुल गुरूवार को बिडला ऑडिटोरियम में 24 जिलों के कांग्रेस सदस्यों से मुलाकात करेंगे।
जयपुर में भी मुलाकात के तीन सत्र होंगे। राजस्थान यात्रा के दौरान राहुल गांधी से करीब छह हजार कांग्रेसी मिलेंगे जिनमें ज्यादातर युवा शामिल होंगे।
महिला कार्यकर्ताओं में गुस्सा
जयपुर से सिर्फ दो महिला नेताओं को ही राहुल से मिलने की इजाजत मिली है। इस वजह से अन्य महिला नेताओं में गुस्सा है।