फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rahul gandhi rally rajasthan

देश भर में मिलेगी मुफ्त दवाएं: राहुल

Mon, 25 Nov 2013 08:34 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला,जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला,जयपुर Updated Mon, 25 Nov 2013 08:34 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi rally rajasthan

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान की मुफ्त दवा योजना को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे पर बरसते हुए कहा कि वह कहती हैं कि राजस्थान में सरकार की ओर से दी जा रही मुफ्त दवा जहर है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा को लगता है कि आकर्षक पन्नी में कम्पनी की दवा नहीं हो, उद्योगपतियों का पैसा नहीं बन रहा हो तो वह जहर होती है। यह बात उनकी समझ नहीं आ रही कि मुफ्त दवा से लाखों लोगों को रोजाना लाभ पहुंच रहा है। राहुल ने यहां कहा कि कांग्रेस इस योजना को पूरे हिन्दुस्तान में लागू करेगी।
विज्ञापन


राहुल की राजस्थान में पुष्कर और जोधपुर में हुई चुनावी सभाओं में भाजपा पर जमकर प्रहार किए।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच यही है कि हम तो सड़क बनाएंगे, गरीबी इससे मिट जाएगी। लेकिन कांग्रेस को पता है कि इस देश में लोग भूखे भी सोते हैं। यह भूख सड़कों से नहीं मिट सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने फिर दोहराया कि कांग्रेस की सोच है कि गरीबों के आगे एक दीवार बनी हुई है, जिसे सरकार और गरीब दोनों को मिल कर गिराना है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ गरीबों का विकास भी जरूरी है।

हमारी बनाई बिजली वे देंगे
प्रदेश में बिजली को लेकर भाजपा के वादे पर राहुल ने कहा कि राजस्थान में जब उनकी (भाजपा) सरकार थी तो 1500 मेगावॉट बिजली पैदा की गई, लेकिन कांग्रेस ने पिछले पांच साल में सात हजार मेगावॉट बिजली पैदा की।
अब उनकी नेता कहती हैं कि 24 घंटे बिजली देंगी। राहुल ने कटाक्ष किया कि वह बिजली देंगी, क्योंकि यह बिजली हमने बनवाई।

भाजपा कांग्रेस की सोच में फर्क
भाजपा जो बोलती है, वे हम (कांग्रेस) वो सब करके दिखाते हैं। राहुल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की सोच में ही फर्क है। कांग्रेस विकास के साथ ही गरीबों के बारे में भी सोचते हैं।


कांग्रेस सरकार गरीब और महिलाओं के साथ रहती है, उनके लिए काम करती है। लेकिन वो (भाजपा) केवल कहते हैं सड़कें बने, हवाई अड्डे बने, लेकिन हर करके दिखाते हैं। वे गरीबों की बात नहीं करते।

congress vice presindent

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed