Bharat Jodo Yatra: ये पीली ओढ़नी वाली महिला आखिर है कौन, जो राहुल को ERCP का बैनर दिखा रही, खूब हो रही चर्चा
राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर से जारी है। 14 दिसंबर को दौसा में इस यात्रा के दौरान हुई सभा में एक पीली ओढ़नी पहने राजस्थानी महिला से सबका ध्यान आकर्षित किया। ये महिला सभा में एक पोस्टर लेकर खड़ी रही, जिसमें पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना लिखा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते 4 दिसंबर से राजस्थान में शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा अब दौसा जिले में पहुंच चुकी है। 14 दिसंबर को यहां राहुल गांधी मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, तीन बड़े मुद्दों लेकर वो भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। पहला मुद्दा बेरोगजारी, दूसरा महंगाई और तीसरा नफरत की राजनीति को खत्म करना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद राहुल गांधी दौसा के बगड़ी गांव में पहुंचे। इस दौरान मीटिंग के दौरान एक महिला राहुल गांधी के संबोधन के दौरान हाथ में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का बैनर लेकर खड़ी हुई नजर आई।
इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने अनेक बार महिला को बिठाने की कोशिश की। लेकिन महिला बैठी नहीं और उसने कहा कि वह राहुल गांधी का ध्यानाकर्षण करना चाहती है। महिला की ओर से बार बार ERCP का बैनर दिखाए जाने के बाद मीडिया के कैमरे भी उसकी ओर घूम गए और उन्होंने महिला के बैनर दिखाने की पूरी वजह उनसे जानी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान राहुल गांधी ने करीब 10 मिनट संबोधन चला। ऐसे में राजेश्वरी मीणा नामक यह महिला 10 मिनट तक हाथ में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का बैनर लेकर खड़ी रही। महिला ने राहुल गांधी और राज्य सरकार का ध्यानाकर्षण किया। बताया जा रहा है, महिला का नाम राजेश्वरी मीणा है, जो लंबे समय से ERCP और अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर काम कर रही हैं।
आज Bharat Jodo यात्रा में @RahulGandhi डीडवाना में किसान प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे !प्रतिनिधियों से निवेदन है कि इन्हें ERCP को राष्ट्रीय परियोजना व ERCP से छूटे हुए बांधो को जोड़ने के लिये राज्य सरकार से हस्तक्षेप करने के लिये पहल करने की प्रार्थना करे ! pic.twitter.com/OaxA5kLVO9
— Rajeshwari Meena (@Rajeshwari_Mina) December 15, 2022
महिला ने बताया- क्यों उन्होंने दिखाया ERCP का बैनर
इस दौरान समाजसेवी महिला राजेश्वरी मीणा ने कहा, उन्होंने राहुल गांधी के संबोधन का विरोध नहीं किया है, बल्कि उनका ध्यानाकर्षण किया है। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करती हैं। लेकिन 13 जिलों को लाभ पहुचाने वाली ईस्टर्न कैनाल नहर परियोजना में छूटे हुए बांधों को शामिल करने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस सरकार का ध्यानाकर्षण करने के लिए उसने बैनर हाथ में लिया था।
आज Bharat Jodo यात्रा में #बगड़ी की #नुक्कड़_सभा में @RahulGandhi जी का हमारे ERCP को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने हेतु संसद में पहल करने हेतु एवं पूर्वी राजस्थान के छूटे हुए बांध को ERCP में जुड़वाने के लिये ERCP का झंडा लहराकर ध्यान आकर्षित किया ! यात्रा का समर्थन है ! pic.twitter.com/lzTDR2NvBx
— Rajeshwari Meena (@Rajeshwari_Mina) December 14, 2022
क्या है ERCP का मुद्दा
पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना यानी ईआरसीपी असल में 40,000 करोड़ की योजना है, जिसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की मांग की गई है। इसे लेकर केंद्र और राज्य सरकारों के बीच आरोप प्रत्यारोप की राजनीति चल रही है। अगर यह नहर योजना पूरी होती है तो राजस्थान के 13 जिले झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, जयपुर, करौली, अलवर, भरतपुर, दौसा और धौलपुर के लोगों को सिंचाई और अन्य जरूरतों के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा।