फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rage in Rajasthan BJP regarding Section 144 imposed in Kota regarding Screening of Movie Kashmir Files

The Kashmir Files: कोटा में धारा 144 लागू होने पर भाजपा भड़की, पूर्व विधायक ने कहा-आज निकलेगी चंडी मार्च

Tue, 22 Mar 2022 12:06 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 22 Mar 2022 12:06 PM IST
सार

कोटा में धारा 144 लागू होने पर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि प्रदर्शन के पहले ही धारा क्यों लगाई गई लेकिन जब नारी शक्ति सड़कों पर उतरेगी तो प्रशासन की धारा का कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
Rage in Rajasthan BJP regarding Section 144 imposed in Kota regarding Screening of Movie Kashmir Files
कोटा में धारा 144 लागू - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कोटा में फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' के कारण धारा 144 लगाने पर सियासी गर्मी बढ़ गई है। एक तरफ धारा 144 के तहत जूलूस और मार्च निकालने पर रोक है। वहीं मंत्री शांति धारीवाल के बयान के विरोध में मंगलवार को भाजपा का चंडी मार्च प्रस्तावित है। ऐसे में कोटा में मंगलवार से धारा 144 लगाने पर भाजपा गहलोत सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा के प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि सरकार की मति भ्रष्ट हो चुकी है। सरकार अधिकारियों को अपने इशारे पर चलाना बंद करे।

विज्ञापन



आगामी दिनों में कई त्योहार आने वाले हैं। साथ ही सिनेमाघरों में चल रही फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कोटा में धारा 144 लगा दी है। इसके चलते भीड़ एकत्र होने, धरने, प्रदर्शन, सभा और जुलूस पर रोक लगाई है। कश्मीरी पंडितों पर आधारित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' हिन्दू वर्ग में खास चर्चित है। वहीं कांग्रेस ने इसपर सवाल उठाए हैं। ऐसे में सांप्रदायिक सौहार्द का हवाला देते हुए जिले मे धारा 144 लगाई गई है।

विज्ञापन


रामलाल शर्मा ने कहा कि आने वाले महीने में कई धार्मिक त्योहार है। जिनपर यात्रा निकाली जाती है। इसे रोकने पर धार्मिक सद्भाव नहीं बिगड़ेगा। ऐसे आदेश राजस्थान सरकार की मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने भी गहलोत सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आखिर कार्यक्रम से एक दिन पहले ही धारा 144 क्यों लगाई गई। इससे पहले भी तीन बार ऐसा हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज निकाली जानी है चंडी मार्च
बता दें कि कोटा उत्तर विधानसभा की भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का मंगलवार को प्रदर्शन प्रस्तावित है। गुंजल ने कहा कि ऐसी कोई भी धारा उनके प्रदर्शन को रोक नहीं सकती है। हर हाल में चंडी मार्च निकलेगी। गुंजल ने यह भी कहा कि मंत्री शांति धारीवाल के बयान से महिलाओं में रोष है। उसी के खिलाफ प्रदर्शन होना है। इसलिए सरकार ने धारा 144 लगाई है। सरकार और प्रशासन को नारी शक्ति के आगे घुटने टेकने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed