फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Radheshyam Meena District Education Officer of Sawai Madhopur suspended for suspicious role in cheating in REET exam

बड़ा फैसला: सवाई माधोपुर के जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, रीट परीक्षा के दौरान नकल में संदिग्ध भूमिका

Tue, 28 Sep 2021 07:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 28 Sep 2021 07:29 PM IST
सार

रीट परीक्षा के दौरान नकल में संदिग्ध भूमिका सामने आने पर राजस्थान सरकार ने सवाई माधोपुर के जिला शिक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Radheshyam Meena District Education Officer of Sawai Madhopur suspended for suspicious role in cheating in REET exam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

राजस्थान सरकार ने राज्य में शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट)  में नकल में संदिग्ध भूमिका सामने आने पर सवाई माधोपुर के जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राज्य सरकार ने मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम मीणा को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन


इस संबंध में राजस्थान सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि सवाई माधोपुर के जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम मीणा को रीट परीक्षा 2021 में संदेहास्पद भूमिका होने के कारण राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 13 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार निलंबन काल में मीणा का मुख्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed