{"_id":"6203d91c0a6648231f60daac","slug":"pwd-employee-hanged-himself-in-bundi-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: रुपए के लेनदेन से परेशान पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ सहायक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: रुपए के लेनदेन से परेशान पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ सहायक ने फांसी लगाकर दी जान
Wed, 09 Feb 2022 08:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 09 Feb 2022 08:40 PM IST
सार
मृतक ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है, इसमें कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में रुपयों के लेनदेन को लेकर तनाव में चल रहे पीडब्ल्यूडी के एक कनिष्ठ सहायक ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा है, इसमे कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
टोंक एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि लोकेश पुत्र लडडु लाल मीणा (27) हिंडोली जिला बूंदी में पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत थे। वे अपने परिवार के साथ रानीपुरा थाना नगरफोर्ट में रहते थे। मंगलवार को उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एसपी ने बताया कि एक सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा है। वहीं मृतक के पिता ने 11 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। प्राथमिमी जांच में रुपए के लेनदेन को लेकर युवक के तनाव में होने की बात सामने आई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन