फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   protest in Rajsamand in case of Urdu teacher raped girl

Rajasthan: उर्दू शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, विरोध में हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन, हनुमान चालीसा भी पढ़ा

Mon, 08 Aug 2022 02:00 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 08 Aug 2022 02:00 PM IST
सार

पूर्व विधायक के नेतृत्व में हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक हरि सिंह रावत ने कहा कि हिंदुओं पर कुठाराघात किया जा रहा है।

विज्ञापन
protest in Rajsamand in case of Urdu teacher raped girl
राजसमंद में प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजसमंद जिले के देवगढ़ उपखंड क्षेत्र के एक उर्दू शिक्षक पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इसके विरोध में रविवार को भीम देवगढ़ के पूर्व विधायक मंत्री हरि सिंह रावत के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

विज्ञापन


पूर्व विधायक हरि सिंह रावत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गहलोत सरकार के शासन में हिंदुओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। देवगढ़ उपखंड के स्कूल की घटना निंदनीय है। स्कूल में उर्दू विषय नहीं है फिर शिक्षक लगा रखा है। जिसका कोई तुक नहीं है। 

विज्ञापन


वहीं नगर भाजपा अध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लगभग 48 उर्दू शिक्षक लगाए गए हैं। ज्यादातर शिक्षक विशेष तौर से बालिका विद्यालय में कार्यरत हैं।जिन विद्यालय में एक भी विद्यार्थी उर्दू भाषा पढ़ने के लिए नहीं आता है, वहां उर्दू शिक्षक लगाने का क्या तुक है। वहीं इस घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष शोभालाल रैगर ने कहा कि इस घटना ने हिंदू समाज हिंदुत्व को कुचलने का कार्य किया है। निरंतर तीन साल से यह कांग्रेस की सरकार तुष्टिकरण की राजनीति पर चल रही है। हम सावधान नहीं रहे तो ये सरकार दोयम दर्ज का नागरिक बना देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed