फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Protest against conversion Hanuman Chalisa will be read outside Vishwa Hindu Parishad Church in Jodhpur

Jodhpur News: धर्मांतरण का विरोध, चर्च के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ेगा विहिप, कहा- शहर में मिशनरी के लोग एक्टिव

Wed, 25 May 2022 09:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 25 May 2022 09:40 PM IST
सार

दावा विश्व हिंदू परिषद के संजय अग्रवाल ने बताया कि कुड़ी क्षेत्र के 15 परिवार से विहिप ने संपर्क किया। इस दौरान सामने आया कि करीब 150 परिवार मिशनरी के संपर्क में हैं और जल्द ही सभी का धर्म परिवर्तन होने की संभावना है।

विज्ञापन
Protest against conversion Hanuman Chalisa will be read outside Vishwa Hindu Parishad Church in Jodhpur
विश्व हिंदू परिषद हर रविवार चर्च के सामने करेगा हनुमान चालीसा का पाठ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर में लोगों का धर्मांतरण किया जा रहा है। तमिलनाडु, केरला, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना सहित अन्य राज्यों से आए मिशनरी के लोग तेजी से धर्मांतरण का काम कर रहे हैं। यह दावा विश्व हिंदू परिषद महानगर के प्रांत अध्यक्ष डॉ. राम गोयल ने किया। रोटरी क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, शहर के बाहरी इलाके कुड़ी, बासनी, शोभावतों की ढाणी में रहने वाले गरीब लोगों का बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन किया जा रहा है।

विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि कुड़ी क्षेत्र के 15 परिवार से विहिप ने संपर्क किया। इस दौरान सामने आया कि करीब 150 परिवार मिशनरी के संपर्क में हैं और जल्द ही सभी का  धर्म परिवर्तन होने की संभावना है। हर रविवार को बस्तियों से लोगों को चर्चों में ले जाया जा रहा है और प्रलोभन देकर धर्मांतरण करने का प्रयास किया जा रहा है।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा, दक्षिण भारत सहित दूसरे राज्यों से आने वाले मिशनरी के लोगों पर सीआईडी नजर रखे। सरकार को इस तरह के प्रयास करने चाहिए। रविवार को कच्ची बस्ती में प्रशासन विशेष रूप से निगरानी भी रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोयल ने बताया कि विहिप का प्रतिनिधि मंडल जल्द ही प्रदेश के विधायकों से मिलकर धर्मांतरण पर कड़ा कानून बनाने की मांग करेगा। सरकार पर भी इसके लिए दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने कहा,  उत्तर प्रदेश , हिमाचल, उत्तराखंड और गुजरात में इसके लिए कानून बना हुआ है। इसी तरह का कानून प्रदेश में भी बनाया जाना चाहिए।  


गोयल ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा हर शनिवार व रविवार को सेवा बस्ती में जन जागरण का कार्य संतों को साथ लेकर किया जाएगा। साथ ही अगले रविवार से विहिप चर्च के बाहर हनुमान चालीसा पाठ करने का अभियान भी चलाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed