Rajasthan Video: अलवर में बुजुर्ग की पिटाई, बेटे ने पिता पर की लाठियों की बरसात, बहू-पोती ने दबाया गला
अलवर में जमीन विवाद को लेकर बेटे उसकी पत्नी और बेटी ने बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों की ओर से थाने में केस दर्ज कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अलवर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग को को उसकी बहू, बेटा और पोती बुरी तरह से पिटाई कर रहे हैं। महिला और युवती बुजुर्ग को बुरी तरह से पकड़े हुए और उसका गला दबा रही हैं। इस दौरान बुजुर्ग उनकी पकड़ से छूटने का प्रयास करता है, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाता। वीडियो में एक लड़की हाथ में डंडा लिए पास में खड़ी हुई भी दिखाई दे रही है। इस दौरान एक लड़का पूरी घटना का वीडियो बना रहा है, लेकिन वह बुजुर्ग को बचाने का प्रयास नहीं करता है।
#अलवर के #लक्ष्मणगढ़ के #मौजपुर का मामला
बेटे बहु का बुजुर्ग वृद्ध पर अत्याचार पिता को लाठी से पीटा @RajCMO @RajGovOfficial @PoliceRajasthan @AlwarPoliceविज्ञापन
मामले में संज्ञान लें pic.twitter.com/qJEMKkWF5t— Rakesh Vashishtha 🇮🇳 (@VashishtRakesh_) October 30, 2022
जानकारी के अनुसार यह वीडियो लक्ष्मणगढ़ के मौजपुर गांव का है। वीडियों में जिस बुजुर्ग की पिटाई हो रही है उनका नाम मिश्रालाल सैनी है औरे वह 64 साल के हैं। बताया गया कि बुजुर्ग मिश्रालान के तीन बेटे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी जमीन बड़े बेटे कमलेश और छोटे बेटे जयराम के नाम जमीन कर दी। तीसरे यानी मंझले बेटे दौलतराम को उन्होंने जमीन में हिस्सा नहीं दिया।
जमीन में हिस्सा नहीं मिलने के कारण दौलतराम और उसका परिवार अपने पिता यानी मिश्रालाल से दुश्मनी मानने लगा। शनिवार को उसकी पत्नी और बेटी का बुजुर्ग से विवाद हो गया। जमीन में हिस्सा नहीं मिलने से नाराज बहू और पोती ने बुजुर्ग को पीटना शुरू कर दिया। महिला और लड़की ने बुजुर्ग को बुरी तरह पकड़ लिया और उनका गला दबाने का प्रयास करते रहे।
उनसे छूटने के लिए बुजुर्ग लातातार प्रयास करते रहे, लेकिन वह दोनों उन्हें बुरी तरह जकड़े रहीं। इसी बुजुर्ग मिश्रालाल का बेटा दौलतराम भी वहां आ गया। उसने लाठी उठाकर बुतुर्ग पिता की पिटाई शुरू कर दी। बेटा जमीन पर गिरे बुजुर्ग लगातार लाठी से वार करता रहा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घटना की जानकारी लगने के कुछ देर बाद बुजुर्ग के दो अन्य बेटे मौके पर पहुंचे। उन्होंने पिता को पीट रहे अपने भाई दौलतराम की जमकर पिटाई लगाई। इस मारपीट में दौलतराम और उसकी पत्नी भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचा। दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।