फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Priyanka Gandhi deserving, has potential to be Rajya Sabha member says Avinash Pande, Rajasthan

राजस्थान के रास्ते हो सकती है प्रियंका की राज्यसभा में एंट्री, कांग्रेस नेता ने दिए संकेत!

Wed, 19 Feb 2020 05:21 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 19 Feb 2020 05:21 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्यसभा भेजे जाने के अटकलों के बीच राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा है कि पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें राज्यसभा भेजे जाने की इच्छा जताई है। 
 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi deserving, has potential to be Rajya Sabha member says Avinash Pande, Rajasthan
priyanka gandhi - फोटो : twitter

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा, 'प्रियंका जी (प्रियंका गांधी वाड्रा) पार्टी में एक सर्वमान्य नेता हैं। राजस्थान उन राज्यों में से एक है जो राज्यसभा में दो लोगों को भेजने की स्थिति में हैं, इसलिए सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें राज्यसभा में भेजने की इच्छा जताई है। 

विज्ञापन


अविनाश पांडे ने कहा कि सभी राज्यों के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच इस तरह की भावना है, लेकिन अभी तक इस पर पार्टी में कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस अध्यक्ष का विशेषाधिकार है कि वह किसको राज्यसभा के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के रूप में नामित करेंगी। पांडे ने कहा कि राज्यसभा की 51 रिक्तियां आने के बाद अप्रैल में चुनाव कराए जाएंगे। 

विज्ञापन

हर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें राज्यसभा में देखना चाहता है

कांग्रेस प्रभारी ने बताया कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता की इच्छा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा राज्यसभा सदस्य होनी चाहिए। वह पार्टी के निर्विवाद नेता हैं और कोई भी राज्य उच्च सदन में नामांकन के लिए उनके नाम की सिफारिश करना चाहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके (प्रियंका गांधी वाड्रा) पास राज्यसभा सदस्य होने की क्षमता है और अगर हमसे पूछा जाए तो हम निश्चित रूप से उनके नाम की सिफारिश करेंगे। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच एक सामान्य भावना है कि उन्हें राज्यसभा के लिए सिफारिश की जानी चाहिए, लेकिन इस पर कोई चर्चा नहीं हुई।

पार्टी ने जवाब देने से परहेज किया

वहीं, इससे पहले जब पार्टी से इस मुद्दे पर पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई जवाब देने परहेज किया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि हमारे पास कयास वाले सवालों का जवाब नहीं है।

गौरतलब हो कि कांग्रेस में इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजा जा सकता है। सोमवार को, मध्यप्रदेश के चार कांग्रेस नेताओं ने पार्टी आलाकमान से मांग की है कि प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट से मैदान में उतारा जाए।

इस साल अप्रैल में मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीट खाली होने वाली है। इनमें से एक सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सांसद हैं जबकि अन्य दो सीटों से भाजपा के प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया उच्च सदन के सदस्य हैं। तीनों का कार्यकाल पूरा होने वाला है।

वर्ष 2018 में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद संख्या बल को देखते हुए दो सीटों के कांग्रेस के खाते में जबकि एक के भाजपा के खाते में जाने का अनुमान है।



आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और मध्यप्रदेश के तीन वर्तमान मंत्रियों सज्जन सिंह वर्मा, पी सी शर्मा एवं जयवर्द्धन सिंह सहित प्रदेश के चार नेताओं ने पार्टी नेतृत्व से मांग की है कि प्रियंका गांधी को प्रदेश की राज्यसभा सीट से मैदान में उतारा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed