फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Private hospitals will remain closed for 12 hours to protest against 'right to health bill'

Rajasthan: 'राइट टू हेल्थ बिल' का विरोध, आज प्राइवेट अस्पताल 12 घंटे रहेंगे बंद, इमरजेंसी में मिलेंगी सेवाएं

Sun, 22 Jan 2023 02:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 22 Jan 2023 02:32 PM IST
सार

राइट टू हेल्थ बिल को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, प्राइवेट डॉक्टर्स और उनके एसोसिएशन इसके खिलाफ आंदोलन पर उतर आए हैं। विरोध के चलते प्रदेश भर में 12 घंटे बंद का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन
Private hospitals will remain closed for 12 hours to protest against 'right to health bill'
'राइट टू हेल्थ बिल' का विरोध - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राइट टू हेल्थ बिल विधानसभा में पेश होने से पहले ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, प्राइवेट डॉक्टर्स और उनके एसोसिएशन इसके खिलाफ आंदोलन पर उतर आए हैं। बिल के विरोध में रविवार को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक प्रदेश में निजी हॉस्पिटल बंद रखने का ऐलान किया गया है। सिर्फ इमरजेंसी विभाग ही खुला रहेगा।

विज्ञापन


प्राइवेट डॉक्टर्स का कहना है सरकार की ओर से हमारे मांग पत्र पर कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। आईएमए राजस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया राजस्थान में डॉक्टर्स की तरफ से रविवार को सांकेतिक बंद रहेगा। इसके बाद भी हमारी मांग नहीं मानी गईं, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि सरकारी हॉस्पिटल से जुड़े डॉक्टर्स ने बंद में साथ देने को लेकर निर्णय नहीं लिया है। रेजिडेंट डॉक्टर्स के संगठन जार्ड, मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन विरोध में तो साथ हैं, लेकिन कार्य बहिष्कार करेंगे, यह स्पष्ट नहीं किया है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के जेएमए सभागार में डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. अनुराग धाकड़, डॉ. सर्वेश जोशी, डॉ. सुनील, डॉ. नीरज डामोर सहित तमाम चिकित्सक संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने निजी अस्पतालों में बंद करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Private hospitals will remain closed for 12 hours to protest against 'right to health bill'
राइट टू हेल्थ बिल का विरोध - फोटो : Amar Ujala Digital
बिल वापस लेने की मांग
डॉ. संजीव गुप्ता के नेतृत्व में राइट टू हेल्थ बिल के प्रावधानों के विरोध में जयपुर मेडिकल एसोसिएशन ने स्टेच्यू सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया और काला कानून वापस लेने की मांग पर नारेबाजी की। इस दौरान डॉक्टरों ने प्रस्तावित राइट टू हेल्थ बिल की कॉपी भी जलाई।

इसलिए बिल का विरोध
बिल में निजी अस्पतालों को भी सरकारी स्कीम के मुताबिक सभी बीमारियों का इलाज निशुल्क करना है। संगठनों का कहना है कि सरकार अपनी वाहवाही लूटने के लिए निजी अस्पतालों पर सरकारी योजनाओं को थोप रही है। सरकार अपने सरकारी अस्पतालों में योजना चलाए, लेकिन निजी अस्पतालों पर जबरन बिल लागू किया गया तो निजी अस्पताल बंद होने के कगार पर पहुंच जाएंगे।

इमरजेंसी इलाज फ्री में करना अनिवार्य, लेकिन रिफंड कैसे होगा ?
बिल में निजी अस्पतालों में इमरजेंसी इलाज फ्री में करना अनिवार्य है। इमरजेंसी की कोई परिभाषा नहीं है। इमरजेंसी में फ्री इलाज देने के बाद सरकार निजी अस्पतालों को भुगतान कैसे करेगी? एम्बुलेंस सर्विसेज की लागत की भरपाई किस तरह की जाएगी ? बिल में कहा गया है कि मरीज के पास पैसे नहीं हैं, तो उसे बाध्य नहीं किया जा सकता है, लेकिन इलाज देना होगा। इनकार नहीं किया जा सकता। अगर हर मरीज अपनी बीमारी को इमरजेंसी बताकर फ्री इलाज लेगा तो अस्पताल अपने खर्चे कैसे निकालेंगे ?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed