फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   prisoner killed 3 in jail

कैदी ने ईंट मारकर ली 3 की जान

Sat, 29 Jun 2013 04:52 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 29 Jun 2013 04:52 PM IST
विज्ञापन
prisoner killed 3 in jail

राजस्थान में बीकानेर के केंद्रीय कारागृह में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे एक कैदी ने तीन लोगों की ईंट

विज्ञापन

मारकर हत्या कर दी। बीच बचाव करने आए ड्यूटी प्रहरी तरसैम सिंह और सीओ पर भी हमला कर घायल कर दिया।

आरोपी कैदी राम सिंह (41) को मानसिक रोगी बताया गया है। मृतक तीनों कैदी भी आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे थे।

बीकानेर एसपी राकेश सक्सेना के अनुसार इस तिहरे हत्याकांड की न्यायिक जांच कराई जाएगी। कारागृह अधीक्षक सुरेंद्रसिंह शेखावत के अनुसार आरोपी को वार्ड एक के बैरक नंबर दो में रखा गया था।


वह सुबह शौचालय गया तो मूलाराम(70) व पवन(35) के सिर में ईंट मार उनकी हत्या कर दी। इसके बाद बैरक नंबर चार की दीवार के पास बैठे बंदी करनैल सिह के सिर में भी ईंट मारी। उसने भी मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए संभागीय आयुक्त आनंद कुमार, आईजी गोविंद गुप्ता व एसपी राकेश सक्सेना ने घटनास्थल का मुआयना किया।

बीछवाल पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed