{"_id":"bf165e82-c2d4-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"priest-molest-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी ने बंधक बना नाबालिग से की छेड़छाड़, पुलिस भी बेरहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुजारी ने बंधक बना नाबालिग से की छेड़छाड़, पुलिस भी बेरहम
कोटा
Updated Wed, 22 May 2013 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के मंडाना इलाके में एक पुजारी के 13 साल की बालिका से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
इलाके के ही मंदिर के पुजारी ने बालिका को 21 घंटे तक घर पर बंधक बनाए रखा और उसके साथ छेड़छाड़ की।
जब परिजनों को आरोपी पुजारी के घर से बच्ची मिली तो उन्होंने पुजारी की पिटाई कर दी।
इस पर भी बालिका की मुश्किलें कम नहीं हुईं। पुलिस में शिकायत करने पर बच्ची को नियमों के विपरीत छह घंटे तक थाने में ही बैठाए रखा गया। साथ ही पुलिस ने वर्दी में ही उससे पूछताछ की।
विधायक से शिकायत करने पर बच्ची को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।
बालिका के परिजनों ने पुजारी पर आरोप लगाया है कि उसने बच्ची को नशीली वस्तु खिलाकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बालकों को संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
यह घटना मंगलवार की है। बच्ची सोमवार दोपहर से ही घर से गायब थी। बच्ची के परिजन और गांव वाले उसे रातभर ढूंढते रहे।
मंगलवार सुबह मंदिर के पुजारी सुरेंद्र बैरागी (22) पर शक होने पर महिलाओं ने उसके घर की तलाशी ली।
लोगों को जब उसके घर से बच्ची मिली तो उसके हाथ बंधे हुए थे। यह देख गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी सुरेंद्र की पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।