{"_id":"633e9f09869aab747e671d5d","slug":"pressure-to-get-married-by-threatening-to-kill-ba-student-in-churu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu: बीए की छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर शादी करने का दबाव, थाने में बताई चौंकाने वाली बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu: बीए की छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर शादी करने का दबाव, थाने में बताई चौंकाने वाली बात
Thu, 06 Oct 2022 02:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:56 PM IST
सार
राजस्थान के चूरू जिले में एक किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर शादी करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। किशोरी बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है। फिलहाल, किशोरी ने तारानगर थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू जिले में तारानगर थाना क्षेत्र की किशोरी ने एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देकर शादी करने का दबाव बनाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक, 17 साल की किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह तारानगर के एक कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है। जब वह बस से कॉलेज में पढ़ने जाती है, उस दौरान उसके गांव का युवक उसका पीछाकर रोजाना परेशान करता है।
विज्ञापन
बता दें, किशोरी ने रिपोर्ट में बताया कि युवक उसका रास्ता रोककर अश्लील हरकतें करता है। गलत इशारे कर मोबाइल में गंदी-गंदी वीडियो चलाकर उसे दिखाता है। जब वह विरोध करती है तो उस पर तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी देता है। युवक ने अपनी मोबाइल में उसकी फोटो भी ले रखी है। युवक किशोरी के परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उस पर शादी करने का दबाव डालता रहता है।
विज्ञापन
बीते 22 सितंबर को जब किशोरी कॉलेज जा रही थी, उस दौरान युवक ने उसका जबरदस्ती हाथ पकड़कर अपनी बाइक पर बैठाया और अपहरण करने की कोशिश की। लेकिन आसपास खड़े लोगों ने उसको युवक से बचाया। 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जब किशोरी अपने घर पर थी, तब युवक उसके घर के बाहर आया और एक छोटा मोबाइल उसके घर में फेंकते हुए धमकी दी कि यदि उसने फोन पर उससे बात नहीं की तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन
किशोरी के पिता ने युवक को कई बार समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। युवक की हरकतों से किशोरी और उसका परिवार काफी परेशान है। अब तो वह अपने घर से निकलने में भी डरने लगी है। पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी।