{"_id":"63c299a9659f33165a3c1696","slug":"president-security-breach-in-rajasthan-junior-engineer-suspended-for-touch-droupadi-murmu-feet-in-pali-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पैर छूने वाली कनिष्ठ अभियंता निलंबित, जानें सरकार ने क्यों लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पैर छूने वाली कनिष्ठ अभियंता निलंबित, जानें सरकार ने क्यों लिया एक्शन
Sat, 14 Jan 2023 11:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:17 PM IST
सार
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग रोहट की कनिष्ठ अभियंता अम्बा सियोल ने त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तोड़कर राष्ट्रपति के पैर छू लिए थे। जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए थाने भी ले जाया गया था, लेकिन अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
चार जनवरी को पाली में महिला अधिकारी ने छुए थे राष्टपति के पैर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा के चूक के मामले में राज्य सरकार ने एक्शन ले लिया है। घटना के एक हफ्ते बाद सरकार ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) की एक कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया है, जिसने राष्ट्रपति मुर्मू के पैर छूने की कोशिश की थी। 12 जनवरी को महिला कनिष्ठ अभियंता के निलंबन का आदेश जारी किया गया था।
विज्ञापन
दरसअल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में चूक का मामला चार जनवरी का है। इस दिन राष्ट्रपति प्रदेश के पाली जिले के निम्बली ब्राह्मण गांव में हो रही जंबूरी का उद्घाटन करने आई थीं। हेलीपैड पर एक महिला कनिष्ठ अभियंता ने प्रोटोकॉल तोड़कर राष्ट्रपति के पैर छू लिए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक माना था और इसे लेकर रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग रोहट की कनिष्ठ अभियंता अम्बा सियोल ने त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तोड़कर राष्ट्रपति के पैर छू लिए थे। जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए थाने भी ले जाया गया था। हालांकि, पुलिस ने पूछताछ कर उसे छोड़ दिया था। बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरा मामला सामने आया था। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में 3 आईपीएस अधिकारियों को नोटिस जारी कर घटना की डिटेल जानकारी मांगी थी। कनिष्ठ अभियंता अम्बा सियोल की इस लापरवाही पर सरकार ने एक्शन लेकर उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन