फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Power Crisis in Rajasthan Four to five days of coal left in state

Power Crisis in Rajasthan : 1970 मेगावाट की पांच इकाइयां बंद, चार से पांच दिन का ही कोयला स्टॉक शेष

Mon, 09 May 2022 05:39 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 09 May 2022 05:39 PM IST
सार

राजस्थान में बिजली संकट गहरा गया है। राज्य के उत्पादन इकाइयों में चार से पांच दिन का ही कोयला बचा हुआ है।

विज्ञापन
Power Crisis in Rajasthan Four to five days of coal left in state
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की तपती गर्मी और भीषण तापमान के बीच बिजली का संकट गहराता जा रहा है । प्रदेश में 1970 मेगावाट क्षमता की पांच विद्युत उत्पादन इकाइयां बंद हैं। जबकि शेष इकाइयों में महज चार से पांच दिन का कोयला स्टॉक ही शेष बचा है। 

विज्ञापन

 

आम उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से जल्द राहत मिलने के आसार कम ही है। पांच इकाइयां 1970 मेगावाट क्षमता की हैं, जो बंद हैं। इनमें 660 मेगावाट की सूरतगढ़ थर्मल सुपरक्रिटिकल, 600 मेगावाट की कालीसिंध, 210 मेगावाट की कोटा थर्मल और 250 मेगावाट क्षमता की सूरतगढ़ थर्मल और छबड़ा थर्मल विद्युत उत्पादन इकाई शामिल हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 600 मेगावाट की कालीसिंध और 250 मेगावाट क्षमता की सूरतगढ़ थर्मल इकाई जल्द ही शुरू हो सकती है। इसमें सूरतगढ़ 250 मेगावाट की इकाई अगले दो दिन में शुरू होने की संभावना है. जबकि कालीसिंध थर्मल इकाई 15 मई तक उत्पादन शुरू कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन का ही स्टॉक बचा

राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम की प्रदेश में कुल 23 उत्पादन इकाइयां हैं। जिसमें से वर्तमान में 18 इकाइयों में बिजली का उत्पादन हो रहा है। इन इकाइयों की क्षमता महज 5610 मेगावाट है लेकिन इसमें उत्पादन तीन से 4000 मेगावाट प्रतिदिन हो रहा है। वहीं इन उत्पादन इकाइयों में चार से पांच दिन का कोयला बचा हुआ है। नियमानुसार 20 से 25 दिन तक का कोयला स्टॉक में रहना जरूरी है। इसके बाद भी राजस्थान को प्रतिदिन 22 रैक कोयला मिल रहा है। जबकि जरूरत बहुत अधिक की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed