{"_id":"c777971a-6070-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"poster-of-soniya-gandhi-rahul-and-manmohan-singh-have-been-black","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: सोनिया और राहुल के पोस्टर पर कालिख पोती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: सोनिया और राहुल के पोस्टर पर कालिख पोती
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 17 Jan 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में होने वाले कांग्रेस के चिंतन शिविर से पहले पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पोस्टर पर किसी ने कालिख पोत दी है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही इन पोस्टरों को हटा दिया है।
विज्ञापन
जयपुर में 18 जनवरी से कांग्रेस का चिंतन शिविर शुरू होने जा रहा है। चिंतन शिविर के प्रचार के लिए कई स्थानों पर पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से कुछ पोस्टरों पर लगे सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के चित्र पर कुछ शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी। पुलिस को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, उसने तुरंत इन पोस्टरों को वहां से हटा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि कांग्रेस के चिंतन शिविर में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा सबसे ऊपर होगा। सूत्रों के मुताबिक चिंतन शिविर के लिए रक्षा मंत्री एके एंटनी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। चिंतन शिविर को 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए भी अहम माना जा रहा है। चिंतन शिविर के लिए जयपुर के ज्यादातर महंगे होटल बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन