फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police could not trace missing girl student for nine days in Sirohi, investigation officer line spot

Sirohi: नौ दिन से लापता छात्रा का पता नहीं लगा पाई पुलिस, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जांच अधिकारी लाइन हाजिर

Mon, 10 Apr 2023 08:10 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 10 Apr 2023 08:10 AM IST
सार

पामेरा गांव से एक अप्रैल को सुबह स्कूल के लिए निकली नाबालिग बालिका के लापता होने के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Police could not trace missing girl student for nine days in Sirohi, investigation officer line spot
सिराेही में धरने पर बैठे पामेरा गांव के लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सिरोही जिले के अनादरा थाना के बाहर रविवार को माली समाज के सैकड़ों समाज बंधुओं ने धरना-प्रदर्शन किया। थाना क्षेत्र के पामेरा गांव से एक अप्रैल को सुबह स्कूल के लिए निकली नाबालिग बालिका के लापता होने के मामले में पुलिस कुछ नहीं कर पाई। इससे नाराज होकर गांव वालों ने धरना प्रदर्शन किया। गांव वालों का कहना है कि दो दिन पूर्व में माली समाज ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था, परंतु पुलिस नाबालिग को ढूंढ नहीं पाई। आश्वासन से परेशान होकर रविवार सुबह 9 बजे से माली समाज ने धरना प्रदर्शन शुरू किया है।

विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक जगसीराम कोली, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, महामंत्री गणपतसिंह निम्बोड़ा भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से सीओ घनश्याम वर्मा और आनन्द कुमार, तहसीलदार जगदीश विश्नोई, सीआई कपुराराम व बलभद्र सिंह ने समझाईश हेतु प्रयास किए, परंतु प्रदर्शन में जांच अधिकारी को निलंबित करने की मांग होती रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार में वार्ता विफल रही। करीब छह घंटों तक चले धरने के बाद विधायक जगसीराम कोली के नेतृत्व में माली समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से चर्चा की एवं एसपी से फ़ोन पर बात की, जिसके बाद जांच अधिकारी एएसआई किशनाराम को लाइन हाजिर किया गया। दो दिन में नाबालिग को ढूंढकर लाने का आश्वासन दिया गया एवं आगामी जांच एसपी कार्यालय के माध्यम से करने पर सहमति बनी, जिसके बाद माली समाज द्वारा धरना समाप्त किया गया एवं प्रशासन को दो दिन बाद जिला मुख्यालय पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed