{"_id":"5d3c2cb48ebc3e6d1a13e903","slug":"police-constable-was-stabbed-to-death-four-arrested-in-tonk-district-of-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में आठ अज्ञात हमलावरों ने की पुलिस कांस्टेबल की चाकू मार कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में आठ अज्ञात हमलावरों ने की पुलिस कांस्टेबल की चाकू मार कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 27 Jul 2019 08:06 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 27 Jul 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को टोंक जिले में सात-आठ हमलावरों ने पुलिस कांस्टेबल की चाकू मार कर हत्या कर दी। हमले के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि सात-आठ हमलावरों ने कांस्टेबल मुकेश चौधरी को मेहंदवास इलाके में पकड लिया और चाकू मार कर उनकी हत्या कर दी।
मामले में सीताराम यादव, राज यादव, बाबूलाल जाट, पोकर माली और अन्य तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। टोंक सर्कल अधिकारी रामख्याल मीणा ने बताया कि शव परिवार को सौंप दिया गया है। मामले मे जांच जारी है, सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।