फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police Caught Three Accused With Charas In Kota

राजस्थान:  कार की तलाशी में मिली 300 ग्राम चरस, पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर गाड़ी की जब्त 

Mon, 31 Jan 2022 01:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 31 Jan 2022 01:19 PM IST
सार

पुलिस गिरफ्त में आए चारों आरोपी कोटा के ही रहने वाले हैं, वे चरस कहां से लेकर आए थे यह जानने के लिए पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Police Caught Three Accused With Charas In Kota
पुलिस गिरफ्त में आरोपी तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के किशोरपुरा थाना पुलिस ने बलेनो कार में सवार चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उनके पास से 300 ग्राम चरस बरामद की गई है। एसपी केसर सिंह शोखावत ने बताया कि रविवार को थाना अधिकारी हरलाल मीणा अपनी टीम के गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध बलेनो कार को रोका गया और उसमें सवार युवकों की तलाशी ली गई। उनके पास से मादक पदार्थ, 2 हजार 930 रुपए और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा मिला है। पुलिस ने चारों तस्करों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी तस्कर चरस कहां से लाए थे इस संबंध में उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


ये तस्कर पकड़े गए
शहर एसपी शेखावत ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर कृष्णा वैष्णव पुत्र अशोक वैष्णव (24) थाना कैथूनीपोल, हिमांशु गर्ग पुत्र विजय अग्रवाल (26) थाना रामपुरा, गौरव जसवंत पुत्र रामदास (24) थाना जवाहर नगर और भव्य जिंदल पुत्र हरीश जिंदल (19) थाना विज्ञान नगर कोटा शहर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Police Caught Three Accused With Charas In Kota;
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed