फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police caught killers from Bhima of Rajsamand curfew in Udaipur

Udaipur Murder: पुलिस ने हत्यारों को राजसमंद के भीम से पकड़ा, उदयपुर में एहतियातन कर्फ्यू 

Tue, 28 Jun 2022 08:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 28 Jun 2022 08:32 PM IST
सार

उदयपुर के सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जयपुर से डीजी लेवल के दो अधिकारी और 600 से अधिक पुलिस जवान भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
Police caught killers from Bhima of Rajsamand curfew in Udaipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Murder in Udaipur: उदयपुर में नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले की दिनदहाड़े हत्या का मामला गरमा गया है। उदयपुर में एहतियात के तौर पर सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है, ताकि हत्या के लाइव वीडियो प्रसारित न हो सके। जयपुर से डीजी लेवल के दो अधिकारी और 600 से अधिक पुलिस बल उदयपुर में अतिरिक्त भेजा गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उदयपुर में मंगलवार को टेलर कन्हैयालाल की दो युवकों ने हत्या कर दी। इसका वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके साथ ही उन्होंने हत्या के बाद इत्मीनान से वीडियो में मैसेज भी रिकॉर्ड किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धमकी दी गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों हत्यारों को राजसमंद जिले के भीम से गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उदयपुर के कलेक्टर के आदेश से धानमंडी, घंटाघर, हाथीपोल, अम्बामाता, सूरजपोल, भूपालपुरा, एवं सविना पुलिस थाना क्षेत्रों में रात आठ बजे से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियोजित अधिकारी/कर्मचारी आवश्यक सेवाओं में नियोजित व्यक्ति, परीक्षाओं के परीक्षार्थी एव परीक्षा आयोजन में नियुक्त स्टाफ को कर्फ्यू में छूट रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed