{"_id":"62728169d8a2c35bb939d9e6","slug":"police-arrested-vehicle-thief-in-rajsamand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शातिर वाहन चोर से छह मोटरसाइकिल बरामद, प्रदेश के तीन जिलों में कर चुका है वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शातिर वाहन चोर से छह मोटरसाइकिल बरामद, प्रदेश के तीन जिलों में कर चुका है वारदात
Wed, 04 May 2022 07:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 04 May 2022 07:06 PM IST
सार
राजसमंद की कांकरोली थाना पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की है। वह अब तक राजसमंद, उदयपुर और भीलवाड़ा जिले में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजसमंद जिले की कांकरोली थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी 6 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। उसकी पहचान कन्हैया लाल तेली पुत्र कैलाश चंद्र (28) राज्यावास के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में समाने आया कि आरोपी अब तक राजसमंद, उदयपुर और भीलवाड़ा जिले में चोरी की कई वारदात को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
राजसमंद एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि गोविंद नगर हाउसिंग बोर्ड निवासी सुल्तान सिंह झाला ने 28 अप्रैल को बाइक चोरी का एक केस दर्ज कराया था। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल की शाम उनकी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी थी। कुछ देर बाद उन्होंने बाहर जाकर देखा तो वह नहीं थी, कोई अज्ञात चोर उसे चुरा ले है।
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। थानाधिकारी लक्ष्मण राम की टीम ने सभी संदिग्धों पर नजर रखी। संदिग्ध कन्हैया लाल को हिरासत में लूकर पूछताछ की तो उसने हाउसिंग बोर्ड से बाइक चोरी करना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर छह बाइक बरामद की गई है। उससे अन्य चोरी की वारदात के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन