{"_id":"64671747369d5932110e4c07","slug":"police-arrested-the-miscreant-who-entered-the-house-in-barmer-chauhtan-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: चौहटन में पुलिस ने घर में घुसे बदमाश को किया गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: चौहटन में पुलिस ने घर में घुसे बदमाश को किया गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद
Fri, 19 May 2023 11:59 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 19 May 2023 11:59 AM IST
सार
बाड़मेर जिले के चौहटन थानाक्षेत्र में एक घर में घुसकर युवक को बंधक बनाकर रखने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप के पास से अवैध हथियार बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर जिले के चौहटन थानाक्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घर में घुसे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल और पांच कारतूस बारामद हुए हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बाड़मेर की चौहटन पुलिस के अनुसार रात के समय में लीलसर निवासी विश्नाराम ने सूचना दी कि एक अनजान व्यक्ति रात में उसके घर अंदर घुस गया है। उसने उस व्यक्ति को घर के कमरे में बंद करके रखा हुआ है। जानकारी मिलने चौहटन थानाधिकारी भुटाराम, एएसआई नेनाराम, सुभान अली मय पुलिस जाब्ता तुंरत मौका सियागपुरा लीलसर पहुंच संदिग्ध हरखाराम पुत्र कालूराम निवासी प्रेम सिंह की ढाणी देदूसर बीजराड़ को दस्तयाब किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल मय पांच कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
चौहटन थानाधिकारी भुटाराम के मुताबिक आरोपी हरखाराम के खिलाफ चौहटन थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। वहीं, आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद के निर्देश में जिले भर की पुलिस अवैध हथियार व मादक पदार्थ को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन अभी पुलिस अवैध हथियार व मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले तस्करों को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन
घर में घुसने को लेकर पुलिस जुटी जांच में
चौहटन पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सियागपुरा लीलसर गांव विश्नाराम के घ्रर में घुसने के पीछे इसका क्या उद्देश्य था। अपने गांव से करीब 60 किलोमीटर दूर गांव में कैसे पहुंचा। इन तमाम पहलुओं पर पुलिस बारिकी से जांच कर रही है।