फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police arrested the husband for killing his wife in Nagaur

Rajasthan: सरप्राइज गिफ्ट देने के बहाने पति ने पत्नी की हत्या, प्रेमिका को पाने की चाहत में बना हत्यारा

Tue, 09 Aug 2022 11:46 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 09 Aug 2022 11:46 AM IST
सार

प्रेमिका से शादी करने के लिए पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी को मोबाइल देने के बहाने से उसे बुलाया था। 

विज्ञापन
Police arrested the husband for killing his wife in Nagaur
नागौर में पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार


विज्ञापन
नागौर के थाना खुनखुना क्षेत्र में खुनखुना की ढाणी निवासी एक नाबालिग विवाहिता की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पति ने उसकी हत्या की थी। उसकी लाश को पुलिस ने दंबोई कलां गांव स्थित एक खेत में बनी पानी की हौद से बरामद की थी।

पुलिस ने आरोपी पति शब्बीर खान पुत्र युसूफ खान (23) निवासी दंबोई कलां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने मेहर के 11 लाख देने से बचने, प्रेमिका से शादी करने करने के लिए पत्नी की हत्या की है। आरोपी ने पत्नी को मोबाइल गिफ्ट देने के बहाने नाबालिग पत्नी को बुलाया था। उसके बाद तार से गला घोटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


घर से बिना बताए निकली थी विवाहिता 
नागौर एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि खुनखुना की ढाणी निवासी छोटू ने 4 अगस्त को नाबालिग बेटी के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके मोबाइल पर कॉल आई थी। वह कॉल को डिलीट करने के बाद घर से निकली थी। वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने उसके शव को बरामद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार
पत्नी की हत्या करने के बाद गच्छीपुरा पुलिस ने कुछ ही घंटे बाद आरोपी शब्बीर खान को पकड़ लिया था। लेकिन वह संतरी को चकमा देकर खिड़की से फरार हो गया।

मुंबई से किया पासपोर्ट जब्त 
आरोपी शब्बीर खान के फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। उसके घर और रिश्तेदारों के यहां दबिश दी। वह विदेश भागने की तैयारी कर रहा था। उसने मुंबई के एक एजेंट को वीजा बनवाने के लिए दिया हुआ था। विदेश भागने की आंशका को देखते हुए पुलिस ने मुंबई जाकर लुक आउट नोटिस जारी भी करवाया था। 

प्रेमिका को पाने की चाहत ने बनाया हत्यारा
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे दंबोई कलां गांव स्थित एक बाजरे के खेत से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 5 साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह किसी और लड़की से प्यार करता था। 


मोबाइल गिफ्ट देने के लिए पत्नी को घर से बुलाया
4 अगस्त को शब्बीर ने ससुराल जाने के लिए अपने एक दोस्त की कार ली थी। अपनी नाबालिग पत्नी को परिजनों को बिना बताए घर से गांव के बाहर बुलाया था। कार में बैठाकर सरप्राइस गिफ्ट देने के बहाने उसकी आंखें बंद कराई और फिर तार से गला घोटकर हत्या कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed