फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police arrested the accused of stealing in the house in broad daylight in Sikar

Sikar: दिनदहाड़े मकान में चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी की मदद से धरा गया शातिर

Fri, 28 Apr 2023 01:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 28 Apr 2023 01:49 PM IST
सार

सीकर शहर के जलधारी नगर स्थित मकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात के साथ हजारों रुपये की नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police arrested the accused of stealing in the house in broad daylight in Sikar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीकर शहर के जलधारी नगर इलाके में दिनदहाड़े एक मकान को निशाना बना कर चोरी करने के आरोपी शातिर चोर को उद्योग नगर थाना पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जलधारी नगर स्थित मकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात के साथ हजारों रुपये की नकदी चोरी की थी।

विज्ञापन


जलधारी नगर स्थित मकान में हुई चोरी के बाद पीड़ित सुनील कुमार चाहर ने इस संबंध में उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की और नीमकाथाना इलाके से आरोपी ख्यालीराम मीणा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस गिरफ्त में आए हुए आरोपी से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ जयपुर और सीकर में भी दर्ज है कई मामले
चोरी के मामले में गिरफ्त में आए आरोपी ख्यालीराम मीणा के खिलाफ सीकर और जयपुर के कई थानों में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। वहीं, उद्योग नगर थाना पुलिस अब आरोपी से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है, जिससे चोरी की और भी कई वारदातों का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed