फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   police arrested half dozen of accused for threatening dhaba operator with pistol

Nagaur: ‘पुलिस हमसे डरती है…हम डॉन हैं…गाड़ दूंगा’, पिस्टल तानकर ढाबा संचालक को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Apr 2023 09:22 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 29 Apr 2023 09:22 PM IST
सार

 आरोपी अकबर ने पिस्टल लोड कर कहा था कि कारतूस यहीं गाड़ दूंगा, हमारा नाम नहीं सुना। इस एरिया के लोग हमें डॉन कहते हैं। मकराना में पानी की टंकी पर मर्डर किया, तुमको याद है अब तुम सब का भी काम तमाम हो सकता है।

विज्ञापन
police arrested half dozen of accused for threatening dhaba operator with pistol
आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नागौर पुलिस ने ढाबा संचालक को डराने और धमकाने वाली गैंग का पर्दाफाश कर दिया। आरोपियों ने दो दिन पहले मकराना बाईपास रोड स्थित आशापुरा होटल पर खाना खाया था, उन्हें बिल दिया गया तो उन्होंने धमकाते हुए होटल संचालक पर पिस्टल तान दी थी। शनिवार को मोहम्मद समीर, मोहम्मद आदेश, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद समीर और अकबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो आरोपी मोहम्मद समीर तथा अकबर मकराना थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों के खिलाफ, मकराना थाने में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
नागौर के मां आशापुरा होटल में दो दिन पहले 6-7 लोग रात 11 बजे खाना खाने आए, दो स्कोडा कार से आए थे। सभी नशे में धुत थे, सभी ने खाना खाया। लेकिन जब उन्हें 900 रुपए का बिल दिया गया, वैसे ही उन्होंने पिस्तौल तान दी थी। आरोपी अकबर ने पिस्टल लोड कर कहा था कि कारतूस यहीं गाड़ दूंगा, हमारा नाम नहीं सुना। इस एरिया के लोग हमें डॉन कहते हैं। बदमाशों ने अपने कारनामे बताते हुए कहा कि हमने पहले मकराना में पानी की टंकी पर मर्डर किया, तुमको याद है अब तुम सब का भी काम तमाम हो सकता है। बदमाशों ने कहा कि पुलिस उनसे डरती है, वह पुलिस से नहीं डरते हैं। पुलिस उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकती। 4 साल पहले वह जेल में रहे हैं और रह जाएंगे। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed