फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   police arrested broker who thugs person by fake marriage and taking 17 lakhs, bride still absconding

राजस्थान: 17 लाख रुपए लेकर फर्जी दुल्हन से कराई शादी, सात महीने बाद दलाल गिरफ्तार

Thu, 03 Feb 2022 12:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 03 Feb 2022 12:50 PM IST
सार

शादी के बाद घर आई दुल्हन कुछ दिन बाद मायके जाने का बहाना बनाकर चली गई। कई दिन तक वापस नहीं लौटने पर पीड़ित ने जानकारी जुटाई तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। 


 

विज्ञापन
police arrested broker who thugs person by fake marriage and taking 17 lakhs, bride still absconding
फरार लुटेरी दुल्हन और गिरफ्तार दलाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में एक व्यक्ति ने 17 लाख रुपए देकर शादी की और दुल्हल को घर लेकर आया। कुछ दिन बाद मायके जाने की बात कहकर वह घर से चली गई। कई दिन तक वापस नहीं लौटने पर युवक ने उसके बारे में जानकारी की तो पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है। जिस लड़की से उसकी शादी हुई वह फर्जी है। युवक की शिकायत के सात महीने बाद पुलिस ने अब 17 लाख रुपए लेकर शादी कराने वाले दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे भीनमाल न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जा सकता है। 

विज्ञापन


एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने सात महीने पर फर्जी दुल्हन और उसके दलाल को पकड़ने के लिए थानाधिकारी छतरसिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई थी। कई जगह दबिश देने के बाद भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था, लेकिन बीते सोमवार को पुलिस टीम ने गुजरात के पाटन के सिद्धपुर क्षेत्र के हाथ देथली में रहने वाले अंदुजी उर्फ इंदु भाई पुत्र बच्चू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे फर्जी दुल्हन के बारे में भी पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


जानें...क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार 2 जून 2021 को जूनी बाली निवासी हरि सिंह राजपूत ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। उसने पुलिस को बताया कि शादी कराने के लिए फरवरी में उसने हरि सिंह को 17 लाख रुपए दिए थे।  उसने राधा नाम की एक 23 साल की युवती उसकी शादी कराई थी। शादी के कुछ दिन तक लड़की उसके साथ रही फिर बाद में घर से चली गई। जांच पड़ताल करने पर उसे अपने साथ हुई ठगी की जानकारी लगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed