Rajasthan: इंस्टाग्राम पर बच्चों का अश्लील वीडियो डालने वाला गिरफ्तार, मोबाइल में मिली 50 से अधिक पोर्न क्लिप
जयपुर पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी में लिप्त आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने खुलासा किया कि वह अश्लील वीडियो देखने का आदी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर की भट्टाबस्ती थाना में पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील वीडियो डालता था। उसके मोबाइल में बच्चों के अश्लील वीडियो के 50 से अधिक क्लिपिंग मिली है।
एसएचओ हुकुम सिंह ने बताया कि आरोपी अकरम शेख पुत्र मोहम्मद ईशाक निवासी संजय नगर भट्टाबस्ती को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को एनसीआरबी की टीम से एक रिपोर्ट मिली थी। रिपोर्ट में एक संदिग्ध का जिक्र था। जिसके मोबाइल नंबर और चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो और सीडी की जांच की गई।
पुलिस ने आरोपी के इंस्टाग्राम को खंगाला तो उसकी आईडी पर छोटे बच्चों के कई अश्लील क्लिप मिले। शिकायत आने के बाद एनसीआरबी को इसकी रिपोर्ट दी। पुलिस ने दबिश देकर बुधवार की रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अश्लील वीडियो देखने का आदी है।