फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police arrested 18 gamblers in kota rajasthan

राजस्थान: 18 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5.50 लाख रुपए और चार कार सहित 21 मोबाइल जब्त

Tue, 25 Jan 2022 04:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 25 Jan 2022 04:16 PM IST
सार

जुआ खिलाए जाने की सूचना पर जिले की स्पेशल टीम और थाना इटावा पुलिस ने त्यागी मोहल्ला के एक मकान पर छापामार कार्रवाई की 

विज्ञापन
Police arrested 18 gamblers in kota rajasthan
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

जिले की स्पेशल टीम और थाना इटावा पुलिस ने रविवार को त्यागी मोहल्ला स्थित एक मकान में दबिश देकर 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 5 लाख 50 हजार रुपए, 4 कार और 21 मोबाइल जब्त किए गए हैं। ग्रामीण एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि थाना इटावा क्षेत्र के एक रिहायशी मकान में जुआ सट्टा खिलाए जाने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन के सुपरविजन, सीओ इटावा राजेश मलिक के निर्देशन, थानाधिकारी रामस्वरूप और डीएसटी प्रभारी संदीप विश्नोई के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने त्यागी मोहल्ला स्थित प्रदीप पारेता के मकान पर दबिश दी और 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया।  

विज्ञापन


इन्हें किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने कोटा निवासी हेमंत पारेता (37), शाहरुख खान (27) और विजय उर्फ अनिल गौतम (28), बारां निवासी जितेंद्र नागर (32), अशफाक (45), नरेश कुमार (40), आशिक हुसैन (34), मोहम्मद सलीम (29), आशिक खान (24), इकबाल (30), सुरेश मीणा (38),  सवाई माधोपुर निवासी बाबूलाल मीणा (47), अंसार खान (42), मुकेश सिंघल (40) और बूंदी निवासी संपत नागर (41), सईद खान (46), रमजानी खान (40), हनुमान नागर (24) को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed