फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police arrested 18 accused playing gambling in nagaur

Rajasthan: मकान को बनाया जुएं का अड्डा, पुलिस ने 18 आरोपियों को पकड़ा,  तीन लाख 41 हजार जब्त 

Mon, 11 Apr 2022 09:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 11 Apr 2022 09:42 PM IST
सार

भावंडा और खींवसर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कर्रवाई। तीन लाख 41900 रुपये और सात वाहन भी जब्त किए।

विज्ञापन
Police arrested 18 accused playing gambling in nagaur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर में भावंडा और खींवसर थाना पुलिस ने रविवार देर रात एक बंद मकान में जुआं खेल रहे 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास 3.41 लाख रुपये, दो चार पहिया और पांच दुपहिया वाहन भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


नागौर एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि रविवार को थानाधिकारी खींवसर को मुखबिर से सूचना मिली कि भावंडा थाना इलाके के गांव गोवा कल्ला में शिवचरण जाट ने अपने मकान में जुआं घर बना रखा है। जहां काफी लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर गठित टीम ने मौके पर जाकर दबिश दी। जहां ताश के पत्तों पर रुपयों का दाव लगा कर जुआं खेला जा रहा था। मौके से पुलिस ने संचालक समेत कुल 18 लोगों को गिरफ्तार कर दांव पर लगें 3 लाख 41900 और 7 वाहन जब्त किए।
विज्ञापन


इन्हें किया गिरफ्तार
दोनों थानों की पुलिस ने मौके से भावंडा थाना क्षेत्र निवासी जुआं घर संचालक शिवचरण जाट समेत सुखराम जाट, मुन्ना खान, रामप्रसाद, सुखराम जाट, मनमोहन जाट, कैलाश जाट, देवेंद्र जाट, छोगाराम जाट, वजीर अली, सुरेंद्र जाट, थाना खींवसर निवासी संपत राम जाट, केशा राम नायक, विनोद गुर्जर, कोतवाली थाना निवासी अरशद, इमरान और थाना सदर निवासी रमेश जाट व पुखराज शर्मा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed