फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   PM will lay the foundation stone of Marwar Railway gauge conversion on May 10 in Rajsamand

Rajsamand: दस मई को मारवाड़ रेलवे आमान परिवर्तन का शिलान्यास करेंगे पीएम, पीले चावल लेकर घर-घर पहुंच रहे नेता

Sun, 07 May 2023 09:52 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 07 May 2023 09:52 AM IST
सार

मोदी 10 मई को मावली मारवाड़ अमन परिवर्तन का शिलान्यास करेंगे। राजसमंद के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर दर्शन, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू में विजिट और आबूरोड हवाई पट्टी के पास विशाल जनसभा के कार्यक्रम रखे गए हैं।

विज्ञापन
PM will lay the foundation stone of Marwar Railway gauge conversion on May 10 in Rajsamand
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पीएम मोदी की 10 मई को आबू रोड की यह जनसभा मेवाड़ से राजस्थान में विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने इस सभा में एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया है। इसके लिए बूथ, मंडल और शक्ति केंद्रों को एक्टिव कर दिया है। पार्टी के नेता आदिवासी क्षेत्रों में पीले चावल घर-घर जाकर पीएम मोदी की सभा में आने के लिए लोगों से निवेदन कर रहे हैं।

विज्ञापन


जेपी नड्डा और अमित शाह भी जल्द आएंगे राजस्थान
कर्नाटक चुनाव के बाद पार्टी की टॉप लीडरशिप राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में जुट जाएगी। आगामी दिनों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी राजस्थान में दौरे और जनसभाओं के कार्यक्रम बन रहे हैं। कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी राजस्थान में प्रदेश की गहलोत सरकार पर हल्ला बोलने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


कम से कम एक लाख लोग पीएम को सुनने आएंगे
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मेवाड़ को गर्व हो रहा है कि मावली-मारवाड़ जो मेवाड़ को मारवाड़ रेलमार्ग से जोड़ता है, उसका आमान परिवर्तन के प्रथम फेज का शिलान्यास भी श्री नाथ जी की पावन नगरी नाथद्वारा से 10 मई को 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा होने जा रहा है और मुझे यह पूर्ण विश्वास है कि मेवाड़ की जनता  के साथ ही राजसमन्द की जनता विश्व के सबसे अग्रणी नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने आएगी। मैं सभी से बस इतना ही कहना चाहूंगा कि आप सभी अपना अपना 100 प्रतिशत प्रत्येक बूथ पर देकर बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में आएं। कम से कम एक लाख की संख्या में लोग मोदी जी को सुनने के लिए आएंगे। तैयारी प्रत्येक बूथ पर अभी से ही करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुत्व और तुष्टीकरण के मुद्दे रहेंगे सभी
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आबूरोड की जनसभा में प्रदेश की गहलोत सरकार को जमकर घेरेंगे। खास तौर पर हिंदुत्व और तुष्टीकरण के मुद्दे आगे रखे जाएंगे। पार्टी ने इसके लिए स्ट्रेटजी तैयार की है। उदयपुर में कन्हैया लाल तेली का सर कलम करने वाला विभत्स हत्याकांड, जयपुर बम ब्लास्ट के आरोपियों के बरी हो जाने, कर्नाटक में बजरंग दल पर बैन की बात कहने, प्रदेश में अपराध, महिलाओं से रेप, दलितों से अत्याचार, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर फोकस रखकर कांग्रेस सरकार को घेरा जाएगा।


कर्नाटक में आचार संहिता, राजस्थान से देंगे पीएम मोदी मतदान के दिन सियासी संदेश
10 मई को कर्नाटक में मतदान होना है। इसी दिन राजस्थान में आबू रोड पर प्रधानमंत्री की बड़ी जनसभा रखी गई है। सुबह 10 बजे से पीएम मोदी के कार्यक्रम रखे गए हैं। पूरी तरह हिंदुत्व पर फोकस रखकर पीएम मोदी के प्रोग्राम डिजाइन किए गए हैं, जिसमें श्रीनाथजी मंदिर दर्शन से लेकर जनसभा तक के कार्यक्रम हैं। राजस्थान के इस आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र से कर्नाटक चुनाव में बड़ा सियासी मैसेज देने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed