{"_id":"85fb92b0-609c-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"piolt-lost-job-for-jodhpur-kachori","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुरी कचौड़ियों के लिए दांव पर लगाई नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुरी कचौड़ियों के लिए दांव पर लगाई नौकरी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 17 Jan 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया की एक पायलट को जोधपुर की प्याज की कचौड़ी इतनी प्यारी लगी की उसने अपनी नौकरी तक दांव पर लगी दी। कचौड़ी के चलते अव्यवस्था फैलाने के कारण पायलट को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
कैप्टन स्मृति त्रेहन को एयर इंडिया ने रविवार को मुंबई-दिल्ली फ्लाइट ऑपरेट करने का आदेश दिया था। लेकिन पायलट ने पहले से निर्धारित फ्लाइट को ऑपरेट करने का फैसला किया, जिसे जोधपुर होते हुये दिल्ली जाना था। बताया जा रहा है कि स्मृति को जोधपुर से प्याज की कचौड़ी का ऑर्डर लेना था।
विज्ञापन
आदेश के विपरीत फ्लाइट लेकर पायलट जोधपुर पहुंची। वहां उसे कचौड़ियों की डिलीवरी मिल गई। इसका कारण दूसरी तरफ मुंबई-दिल्ली फ्लाइट एक घंटा लेट हो गई। दो बजे की इस फ्लाइट के लिये पायलट न होने से अव्यवस्था फैल गई। तब इसके लिये पायलट मिलने में एक घंटे का समय लगा और फ्लाइट एक घंटा देर से उड़ी। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई और पायलट को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन