फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   person collided with a motorcycle before committing suicide In Sirohi

Sirohi: जान से मारने की नियत से पहले मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, फिर लोहे के रॉड से की मारपीट, गंभीर घायल

Tue, 19 Dec 2023 03:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Dec 2023 03:51 PM IST
सार

Sirohi: सिरोही जिले के आबूरोड सदर पुलिस थाने के आमथला गांव में जान से मारने की नीयत से पहले मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इसके बाद पीड़ित को लोहे की रॉड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। 

विज्ञापन
person collided with a motorcycle before committing suicide In Sirohi
जान से मारने की नियत से पहले मोटरसाइकिल को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा आबूरोड सदर पुलिस थाना में रिपोर्ट देकर कारवाई की मांग की गई है। रिपोर्ट के अनुसार गोरा, अंगारीफली, आमथला निवासी रेशमाराम पुत्र जगाराम गरासिया ने बताया कि गत 14 दिसंबर 2023 को दोपहर 1 बजे उसके पिता जगाराम मोटरसाइकिल पर घर जा रहे थे।

विज्ञापन


लोहे की रॉड से मारपीट
इस दौरान आमथला गांव में बीएसएनएल टावर, केमलरोड नहर के पास, गोरा अंगारीफली, आमथला निवासी तेरसाराम पुत्र कलाजी गरासिया ने जान से मारने की नीयत से पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी ने उनके साथ लोहे की रॉड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


कानूनी कार्रवाई की मांग
बता दें कि उनके चिल्लाने एवं आसपास के लोगों के वहां आने पर आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। इसके बाद गंभीर रूप से घायलावस्था में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। रिपोर्ट में पीड़ित द्वारा सख्त कानूनी कारवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed